ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मन की बात: प्रधानमंत्री बोले- ज्योतिर्लिंगों पर पहुंच रहे श्रद्धालु, पर्यटकों की संख्या बढ़ी; जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे 50 हजार सरोवर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

मन की बात: प्रधानमंत्री बोले- ज्योतिर्लिंगों पर पहुंच रहे श्रद्धालु, पर्यटकों की संख्या बढ़ी; जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे 50 हजार सरोवर

By Om Prakash Verma
Published: July 30, 2023
Share
मन की बात: प्रधानमंत्री बोले- ज्योतिर्लिंगों पर पहुंच रहे श्रद्धालु, पर्यटकों की संख्या बढ़ी; जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे 50 हजार सरोवर
मन की बात: प्रधानमंत्री बोले- ज्योतिर्लिंगों पर पहुंच रहे श्रद्धालु, पर्यटकों की संख्या बढ़ी; जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे 50 हजार सरोवर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने सावन महीने के जिक्र से की। पीएम ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है और यह महादेव की अराधना के साथ ही हरियाली और खुशहाली से जुड़ा है। सावन का बहुत महत्व है, सावन का मतलब ही आनंद और उल्लास है। सावन के महीने में कितने ही भक्त शिव अराधना पर निकलते हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों पर भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और उज्जैन में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।

जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे 50 हजार अमृत सरोवर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशवासी पूरी जागरुकता से जल संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे हैं। अभी देश में 50 हजार अमृत सरोवर बनाने का काम चल रहा है। एमपी के शहडोल के पकरिया गांव में आदिवासियों ने 100 कुओं को वाटर रिचार्ज सिस्टम में बदल दिया है। बारिश का पानी इन कुओं में जाता है और वहां से जमीन में चला जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। राज्य सरकार ने अभियान की शुरुआत की और लोगों ने इसमें पूरा सहयोग दिया।

मुस्लिम महिलाओं ने लिखे पत्र
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्हें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के पत्र प्राप्त हुए हैं, जो हज करके लौटी महिलाओं ने उन्हें लिखे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन महिलाओं ने पुरुष सदस्यों या मेहरम के बिना हज यात्रा की। उनकी संख्या 50 या 100 नहीं है बल्कि 4000 है। यह एक बड़ा बदलाव है। पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम के हज यात्रा करने की अनुमति नहीं थी। पीएम ने इसके लिए सऊदी अरब सरकार को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने अकेले हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की मदद के लिए महिला समन्वयकों की तैनाती की।

राहुल साहू की शिक्षा और स्पीच थिरैपी का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बहन को लात जूतों से पीट रहा था जीजा, नाबालिग ने कुल्हाड़ी से किया वार… मौके पर मौत
स्मृति मंधाना ने फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन
भाजपा की प्रचार वैन में तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस का एक्शन, पांच लोग गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : नाले में बहने से मां-बेटे की मौत, बारिश के कारण ऊफान पर था नाला
Next Article लुपिन फाउंडेशन ने लाइव्स प्रोग्राम को सुदृढ़ करते हुए अपनी पहली मोबाइल मेडिकल वैन का संचालन शुरू किया लुपिन फाउंडेशन ने लाइव्स प्रोग्राम को सुदृढ़ करते हुए अपनी पहली मोबाइल मेडिकल वैन का संचालन शुरू किया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?