ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मतदाताओं को घर से निकालने की मशक्कत करते रहे प्रत्याशी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

मतदाताओं को घर से निकालने की मशक्कत करते रहे प्रत्याशी

By @dmin
Published: December 20, 2021
Share
Preparation for election in 6 Nagar Panchayats including Bhilai and Risali Municipal Corporation: State Election Commission released program to prepare electoral roll
Preparation for election in 6 Nagar Panchayats including Bhilai and Risali Municipal Corporation: State Election Commission released program to prepare electoral roll
SHARE

सूरज चढऩे के साथ बढ़ता गया वोटिंग प्रतिशत
भिलाई। शीतलहर के चलते आज सुबह वोटिंग की रफ्तार बेहद कम रही। सुबह 8 से 10 बजे के बीच वोटिंग का प्रतिशत भी बेहद कम रहा। लेकिन जैसे जैसे सूरज चढ़ा, वोटिंग प्रतिशत भी बढऩे लगा। जिले में कल रात से लेकर आज सुबह तक न्यूनतम तापमान साढ़े 7 डिग्री रहा। इसका स्पष्ट असर आज मतदान के दौरान भी देखने को मिला। प्रत्याशियों को, मतदाताओं को को घर से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

गौरतलब है कि दुर्ग जिले के तीन नगर निगम, एक नगर पालिका व उतई नगर पंचायत की एक सीट पर आज मतदान हुआ। सुबह तय समय पर मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी। मौसम में बदलाव के कारण अचानक बढ़ी ठंड का असर मतदान केन्द्रों में भी दिखाई दिया। सुबह 8 बजे शुरू होने के बाद भी मतदान केन्द्रों में वोट देने वालों की संख्या कम दिखी। इसके अलावा वोट देने में भी लोगों को काफी समय लगता रहा। मतदान कार्य में लगे पीठासीन अफसरों ने भी इसे स्वीकार किया। मतदान केन्द्रों में सुबह 10 बजे तक लोगों की आमद काफी कम रही। 10 बजे के बाद लोगों ने मतदान केन्द्रों में पहुंचना शुरू किया। इस दौरान प्रत्याशियों के चेहरों पर हवाइयां उड़ती नजर आई। मतदाताओं को घर से निकलाने के लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी।

जिले में चुनाव के लिए सभी निकायों में 733 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से भिलाई में 463, रिसाली में 122, भिलाई चरौदा में 112 दल, जामुल में 35 व उतई में 1 मतदान केन्द्र शामिल है। इसके अलावा सभी मतदान केन्द्रों में 61 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई जो मतदान पर निगरानी रखते रहे। इससे पहले, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने रविवार को सभी मतदान दलों को रवाना कर आवश्यक निर्देश दिए थे। इस दौरान मतदान दलों के साथ कलेक्टर ने काफी देर तक चर्चा भी की। मतदान केन्द्रों में सोमवार को वोटिंग के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। इस बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जगह बेलेट पेपर से मतदान कराए जाने की वजह से प्रक्रिया में देरी होती रही। इसे लेकर कतारों में खड़े लोगों में नाराजगी भी दिखी। मतदाताओं का कहना था कि मतदान प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए। मतदान दलों ने भी माना कि बैलेट मतदान की प्रक्रिया में ज्यादा वक्त लगता है।

राशन घोटाला: पात्र हितग्राहियों के साथ हो रहा धोखाधड़ी, मई के साथ अप्रैल माह का नहीं दिया जा रहा अतिरिक्त आबांटन का चांवल
एथनिक रिसॉर्ट शुरू होने से मैनपाट में होम स्टे को मिलेगा बढ़ावा- पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू
ट्विन सिटी के जंक्शन में बनेगा 250 एकड़ का बायो डायवर्सिटी पार्क… निरीक्षण का पहुंचे विधायक वोरा ने कहा शहर के बीच जनता को मिलेगा जंगल सफारी का अनुभव
Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, युवती के दूसरे प्रेमी ने पहले प्रेमी को इतना मारा की हो गई मौत
हरभजन सिंह ने विवादित पोस्ट के लिए मांगी माफी, कहा- मैं सिख हूं, जो भारत के लिए लड़ेगा, इसके खिलाफ नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फर्जी वोटिंग करते 2 पकड़ाए, शास्त्री नगर में तनाव, बल पहुंचा फर्जी वोटिंग करते 2 पकड़ाए, शास्त्री नगर में तनाव, बल पहुंचा
Next Article छत्तीसगढ़ में शासकीय क्षेत्र में स्थापित होगा फूड इररेडियेशन प्लांट

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?