ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कई गांवों को दी विकास कार्यों की सौगात…
Share
Notification Show More
Latest News
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कई गांवों को दी विकास कार्यों की सौगात…

By @dmin Published February 26, 2022
Share
SHARE

रायपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के कई गांवों को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने गांवों का दौरा कर विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर ग्रामीणों को शुभकामनाएॅ दी। श्रीमती भेंडिया ने ग्राम अड़जाल में नवीन स्कूल भवन, ग्राम खैरवाही में नल-जल योजना के अंतर्गत पाइप लाईन विस्तार और स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम अवारी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण और ग्राम लखमाटोला में स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम अड़जाल में सांस्कृतिक कलामंच और ग्राम लखमाटोला में पटेल सामुदायिक भवन की घोषणा की।

मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी भविष्य में बेहतर अवसर मुहैया कराने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शालाओं की स्थापना की। अब राज्य सरकार ने बालवाड़ी की स्थापना की पहल की है।

इन बालवाड़ी केन्द्रों में 05 वर्ष से 06 वर्ष आयु के बच्चों के लिए खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से सीखने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही श्रीमती भेंड़िया ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया और उसका लाभ उठाने उन्हें प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत डौण्डी की अध्यक्ष श्रीमती बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष श्री पुनीत सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

You Might Also Like

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

@dmin February 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमेरिका ने दिया यूक्रेन छोडऩे का ऑफर, राष्ट्रपति बोले- गद्दारी नहीं करूंगा, हथियार चाहिए-गाड़ी नहीं अमेरिका ने दिया यूक्रेन छोडऩे का ऑफर, राष्ट्रपति बोले- गद्दारी नहीं करूंगा, हथियार चाहिए-गाड़ी नहीं
Next Article ब्रिटेन में होने वाले बहुदेशीय युद्धाभ्यास में शामिल नहीं होगी वायुसेना, यूक्रेन जंग के कारण भारत का फैसला ब्रिटेन में होने वाले बहुदेशीय युद्धाभ्यास में शामिल नहीं होगी वायुसेना, यूक्रेन जंग के कारण भारत का फैसला

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?