ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम अंतर्गत भूखंड खरीदने का सुनहरा अवसर… शहर के पॉश इलाके में ले सकते हैं प्लाट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम अंतर्गत भूखंड खरीदने का सुनहरा अवसर… शहर के पॉश इलाके में ले सकते हैं प्लाट

By @dmin
Published: June 23, 2022
Share
भिलाई निगम अंतर्गत भूखंड खरीदने का सुनहरा अवसर… शहर के पॉश इलाके में ले सकते हैं प्लाट
भिलाई निगम अंतर्गत भूखंड खरीदने का सुनहरा अवसर… शहर के पॉश इलाके में ले सकते हैं प्लाट
SHARE

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत भूखंडों के अंतरण के लिए प्रक्रिया प्रारंभ है। लीज पर भूखंड लेने के लिए ई-ऑक्शन की प्रक्रिया प्रतिभागी को अपनानी होगी। विस्तृत जानकारी ई प्रोक्यूरमेंट में अपलोड कर दी गई है जिसे https://eproc.cgstate.gov.in पर जाकर देखा जा सकता है। नगर पालिक निगम भिलाई ने नेहरू नगर जोन अंतर्गत दक्षिण गंगोत्री व्यवसायिक योजना के तहत 65 भूखंडों के नीलामी के लिए तथा मदर टैरेसा नगर जोन क्रमांक 3 क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर आवासीय योजना के तहत 55 भूखंडों की नीलामी के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की है। भूखंड की प्राप्ति के लिए ऑनलाइन निविदा में भाग लेना होगा। इससे पूर्व 72 भूखंडों की नीलामी के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। शहर के अच्छे लोकेशन पर भूखंड प्राप्त करने का यह सुनहरा अवसर है। आवासीय एवं व्यवसायिक योजना दोनों ही इस में सम्मिलित है।

नोटिस बोर्ड में इसकी जानकारी चस्पा की गई है ताकि निगम अंतर्गत भूखंड को लीज पर लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी ई ऑक्शन की प्रक्रियाओं में भाग ले सकें। पारदर्शिता रखने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, कोई भी पात्र व्यक्ति कहीं से भी ई ऑक्शन की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। वर्तमान में नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत 65 व्यवसायिक भूखंड की नीलामी तथा मदर टैरेसा नगर क्षेत्र अंतर्गत 55 आवासीय भूखंडों की नीलामी की जा रही है। इस प्रकार कुल 120 भूखंडों की नीलामी के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई है। तीन स्तर पर होगी नीलामी की प्रक्रिया जानिए कैसे ले सकते हैं इच्छुक भाग भिलाई निगम अंतर्गत लीज पर भूखंड लेने के लिए ई ऑक्शन प्रक्रिया अंतर्गत समस्त निविदाकारो द्वारा तीन स्तर पर नीलामी की प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता है। पहली प्रक्रिया के तहत निविदाकारों को ई प्रोक्यूरमेंट पोर्टल पर पंजीयन करना होगा जिसके पश्चात ही वे ई-ऑक्शन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

पंजीकरण एवं पोर्टल संबंधी एवं अन्य तकनीकी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18004199140 पर समय प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक तथा ईमेल आईडी help desk.cgeproc@mjunction.in पर संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के उपरांत द्वितीय प्रक्रिया के तहत निविदाकारों को आवश्यक प्रीक्वालीफिकेशन दस्तावेज जैसे भूखंड अनुसार ईएमडी/धरोहर की राशि ऑनलाइन के माध्यम से तथा अन्य दस्तावेज जैसे शपथ पत्र, निविदा दस्तावेज की स्वयं के द्वारा हस्ताक्षरित प्रति, निविदा नियम शर्ते, मान्य घोषणा पत्र इत्यादि दस्तावेज ऑनलाइन के माध्यम से दक्षिण गंगोत्री व्यवसायिक योजना के लिए दिनांक 13 जुलाई 2022 तथा जवाहर नगर आवासीय योजना के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई 2022 शाम 5:30 बजे तक जमा किया जा सकता है। जिसका निगम द्वारा गठित तकनीकी दस्तावेज परीक्षण समिति द्वारा निर्धारित समय अवधि में परीक्षण किया जाएगा और पात्र निविदाकारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। तीसरी प्रक्रिया के तहत पात्र निविदाकारों द्वारा निर्धारित समय सारणी अनुसार ई-ऑक्शन प्रक्रिया में भाग लेने दिया जाएगा। इसके पश्चात ई-ऑक्शन प्रक्रिया में प्राप्त उच्चतम दरों को निगम समिति के समक्ष दर परीक्षण हेतु प्रस्तुत कर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। भूखंड नीलामी हेतु अधिक जानकारी के लिए अशोक कश्यप मोबाइल नंबर 9098817420 से संपर्क किया जा सकता है।
संलग्न फोटो

Wine 1-Day Licence: शादी समारोह या अन्य किसी फंक्शन में पिलानी है मेहमानों को शराब तो एक दिन का लाइसेंस है जरूरी, चुकानी होगी इतनी कीमत
रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर, सीएम साय की पहल पर 20.55 करोड़ की स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ टेकाम को दी जन्म दिन की बधाई
पूर्व सीएम के सलाहकार गिरफ्तार, आदिवासी युवती से यौन शोषण के आरोप में हुई कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी किए कड़े निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कमाई में पति से आगे हैं नयनतारा: एक्ट्रेस की नेटवर्थ है 165 करोड़, पति विग्नेश सिवन से 3 गुना से भी ज्यादा कमाती हैं सुपरस्टार
Next Article क्षेत्रीय फिल्में नहीं करना चाहते पंकज त्रिपाठी, जानें क्यों…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?