भिलाई। कांग्रेस के निष्ठावान चेहरों में शामिल भिलाई शहर जिला कांग्रेस की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू लगातार पार्टी हित में कार्य कर रही हैं। भिलाई निगम चुनाव में एक बार फिर से उनका पार्टी के प्रति समर्पण दिखा। सोमवार को नाम वापसी के दौरान श्रीमती तुलसी साहू ने कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ने जा रहे पांच प्रत्याशियों का नाम वापस करवाया। किसी पद पर न रहते हुए भी श्रीमती तुलसी साहू लगातार पार्टी हित में कार्य कर रही हैं।
श्रीमती तुलसी साहू आज निगम कार्यालय में पांचों बागी प्रत्याशियों को लेकर पहुंची। रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पहुंचकर उन्होंने पांचों प्रत्याशियों की नामांकन वापसी की प्रकिया पूरी कराई। श्रीमती तुलसी साहू ने इस दौरान वार्ड 46 से नरेश सागरवंशी, वार्ड 08 से गोविन्द कोसले, वार्ड 10 से विष्णु बारले, वार्ड 01 से राजेन्द्र देशलहर तथा वार्ड 54 से इमरान खान का नामांकन वापस कराया। भिलाई निगम जैसे महत्वपूर्ण चुनाव में श्रीमती तुलसी साहू के इस समर्पित कार्य की सभी सराहना कर रहे हैं।
इस मौके पर श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि मेरे लिए हमेशा पार्टी सर्वोपरी रही है। कुछ वार्डों से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं ने टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया था। एक जिम्मेदार कांग्रेस कार्यकर्ता होने के नाते हमने उनसे संपर्क किया। वार्ड 46 से नरेश सागरवंशी, वार्ड 08 से गोविन्द कोसले, वार्ड 10 से विष्णु बारले, वार्ड 01 से राजेन्द्र देशलहर तथा वार्ड 54 से इमरान खान को समझाइश दी जिससे वे पूरी तरह संतुष्ठ हुए। श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित हैं।





