ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Sports News: भिलाई के इस स्टेडियम में खेले जाएंगे हीरो अंडर-17 यूथ कप फुटबॉल मैच, खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Sports News: भिलाई के इस स्टेडियम में खेले जाएंगे हीरो अंडर-17 यूथ कप फुटबॉल मैच, खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

By Om Prakash Verma
Published: December 17, 2022
Share
भिलाई के इस स्टेडियम में खेले जाएंगे हीरो अंडर-17 यूथ कप फुटबॉल मैच, खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर
भिलाई के इस स्टेडियम में खेले जाएंगे हीरो अंडर-17 यूथ कप फुटबॉल मैच, खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर
SHARE

भिलाई। दुर्ग और आस-पास क्षेत्र के फुटबॉल प्रेमियों के लिए साल का समापन और नए साल का आगाज़ का हीरो अंडर-17 यूथ कप 2022-23 के एक सुनहरे आयोजन के साथ किया जाएगा। प्रतिष्ठित हीरो अंडर-17 यूथ कप 2022-23 में भाग लेने वाली 36 राज्यों की 50 टीमों में से छत्तीसगढ़ए केरल, तमिलनाडु, बिहार और मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली पांच टीमें सेक्टर 1 स्थित पंत स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड में अपने खेल का जौहर दिखायेंगी। देश के कुल 10 शहरों में खेले जाने वाले मैच में से भिलाई को उत्तम खेल सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण चुना गया है। 29 दिसंबर 2022 से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक चलने वाले मैच में प्रत्येक दिन दो मैच खेले जाएंगे तथा कुल 10 मैच खेले जाएंगे।

भिलाई में राउंड रॉबिन लीग के आधार पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट के मैच अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ, छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ और भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। यह बीएसपी के लिए अत्यंत ही गौरव का विषय है कि बीएसपी द्वारा संचालित एवं प्रबंधित पंत स्टेडियम की उत्कृष्ट सुविधाओं को देखते हुए इसे आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। यह स्टेडियम, व्यवस्थित फुटबॉल ग्राउंड, 30 व्यक्तियों हेतु ड्रेसिंग रूम, मैच अधिकारियों और रेफरी आदि के लिए कमरे सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है।

भिलाई में खेलने वाली चार टीमों में रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर की राज्य स्कूल चैंपियन टीम शामिल है जो छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही है, इसके साथ-साथ मुथुट फुटबॉल अकादमी जो केरल का प्रतिनिधित्व कर रही हैए चेन्नई फुटबॉल क्लब, प्रीमियर स्पोर्टिंग अकादमी जो बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही है और डायमंड रॉक फुटबॉल अकादमी जो मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही टीमें भी शामिल है।

विदित हो कि रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर की फुटबॉल टीम को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा स्पांसर किया गया हैं। रामकृष्ण मिशन के साथ मिलकर सेल-बीएसपी, बस्तर के रावघाट क्षेत्र में कई सीएसआर गतिविधियों में भागीदारी की है। इसके अतिरिक्त आदिवासी बेल्ट में स्कूली बच्चों के लिए बीएसपी प्रत्येक वर्ष नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन के साथ संयुक्त रूप से खेल मेला आयोजित करती आ रही है। बीएसपी और रामकृष्ण मिषन आदिवासी युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहित करती रही है। सेल.भिलाई इस्पात संयंत्र, रामकृष्ण मिशन के फुटबॉल टीमों को प्रायोजित करने के अलावाए वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है और खिलाडिय़ों को किट आदि प्रदान करता है।

रामकृष्ण मिशन की अंडर-17 और अंडर.14 की दोनों टीमें स्टेट स्कूल चैंपियन हैं। पिछले वर्ष सीनियर मेन्स स्टेट लीगए छत्तीसगढ़ जीतने वाली रामकृष्ण मिशन की सीनियर मेन्स टीम अगले वर्ष एआईएफएफ चैंपियनशिप में खेलेगी। उल्लेखनीय है कि रामकृष्ण मिशन की अंडर-17 और अंडर-14 की विजेता टीमों ने पिछले वर्ष सुब्रतो कप में भाग लिया था।

भारत ने रचा इतिहास: हॉकी में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य जीता… 41 साल बाद ओलंपिक में पदक मिला
कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में शामिल हुए सीएम साय- बोले छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
जलकंठेश्वर मंदिर, सेक्टर-6 में 11000 पार्थिव शिवलिंगों का भव्य रुद्राभिषेक सम्पन्न, किया गया शिवभक्ति का प्रसार
छत्तीसगढ़ के 2000 आधार ऑपरेटर्स के सामने बेरोजगारी का खतरा, बंद होने की कगार पर आधार सेंटर
गृहमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद एक्शन में रायपुर पुलिसः नाइट पेट्रोलिंग में अड्डेबाजों एवं सार्वजनिक जगहों पर नशेडिय़ों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 104 लोग धरे गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: खेल-खेल में करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत, 8 और 6 साल के दोनों मासूम खेत में गए थे खेलने, मां के सामने तोड़ दिया दम Big News: खेल-खेल में करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत, 8 और 6 साल के दोनों मासूम खेत में गए थे खेलने, मां के सामने तोड़ दिया दम
Next Article बेशर्म रंग का अब दुर्ग में भी विरोध, फिल्म पठान के गाने के खिलाफ पूर्व एल्डमैन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रतिबंध लगाने की मांग बेशर्म रंग का अब दुर्ग में भी विरोध, फिल्म पठान के गाने के खिलाफ पूर्व एल्डमैन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रतिबंध लगाने की मांग

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?