ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी या कमाई पर लगेगा टैक्स, सरकार के एलान पर सबकी निगाहें
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

भारत में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी या कमाई पर लगेगा टैक्स, सरकार के एलान पर सबकी निगाहें

By @dmin Published January 30, 2022
Share
भारत में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी या कमाई पर लगेगा टैक्स, सरकार के एलान पर सबकी निगाहें
भारत में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी या कमाई पर लगेगा टैक्स, सरकार के एलान पर सबकी निगाहें
SHARE

बिजनस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनिया के कई देशों में क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेशन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन भारत में क्रिप्टोकरेंसी बिल आने के संकेतों के बीच वर्चुअल करेंसी की दुनिया पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पहले शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी बिल पेश होने का अनुमान था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब अटकलें लग रही हैं कि बजट सत्र में क्रिप्टोकरेंसी बिल पेश किया जा सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार निजी क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाएगी या इससे होने वाली कमाई पर टैक्स। इस मसले पर क्रिप्टो मार्केट में निवेश करने वालों और जानकारों को बजट से क्या उम्मीदें हैं।

बजट सत्र में बिल पेश होने की उम्मीद
लक्ष्मीकुमारन एंड श्रीधरन अटॉर्नीज के एल बद्री नारायणन कहते हैं कि क्रिप्टो इंडस्ट्री काफी समय से क्रिप्टोकरेंसी बिल का इंतजार कर रही है। पहले उम्मीद थी कि शीतकालीन सत्र में यह बिल पेश कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उम्मीद है कि बजट सत्र में यह बिल हर हाल में पेश हो जाएगा, लेकिन यह आशंका भी है कि तमाम दिक्कतों और तकनीकी समस्याओं की वजह से यह इंतजार और भी लंबा हो सकता है। हालांकि, फाइनल बिल में क्रिप्टोकरेंसी और निजी क्रिप्टो क्वाइन से संबंधित रेगुलराइजेशन पर स्पष्ट जानकारी जरूर होनी चाहिए। क्रिप्टो इंडस्ट्री को उम्मीद है कि इस बजट में सरकार क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर टैक्स को लेकर स्पष्ट निर्देश दे। क्रिप्टोकरेंसी खरीद और बिक्री को सरकार टीडीएस/टीसीएस के दायरे में ला सकती है। इसके अलावा क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग और ब्रोकरेज आदि पर जीएसटी को लेकर स्पष्टीकरण होना चाहिए।

क्रिप्टोकरेंसी टैक्सेशन पर स्पष्ट नियम बनें
वजीरएक्स के सीईओ निश्चल शेट्टी का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी को नियमित करने के अलावा हमें उम्मीद है कि सरकार क्रिप्टो टैक्सेशन को लेकर भी स्पष्ट नियम बनाएगी। कोरोना महामारी की कई लहरों से जूझने के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आया है। क्रिप्टोकरेंसी नियामक स्पष्ट होने से क्रिप्टो सेक्टर में उछाल आएगा, जो भारतीय अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन बनाने में अहम योगदान देगा। हमें उम्मीद है कि केंद्रीय बजट में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे। अभी क्रिप्टोकरेंसी पर कानून अमल में आने में काफी वक्त लगने का अनुमान है। ऐसे में बजट में क्रिप्टो क्लासिफिकेशन पर कम से कम एक डायरेक्ट लाइन जरूर खोलनी चाहिए। इसकी टैक्सेशन पॉलिसी पर घोषणा जरूर होनी चाहिए। इससे न सिर्फ क्रिप्टो इंडस्ट्री में निवेश बढ़ेगा, बल्कि इस सेक्टर में जॉब के अवसर भी पैदा होंगे।

क्रिप्टो इंडस्ट्री का खिलाड़ी बन सकता है भारत
सहीक्वाइन के को-फाउंडर और सीईओ अमित नायक का कहना है कि भारत में क्रिप्टो इंडस्ट्री ने बेमिसाल तरक्की की है। अगर हम इसे भुनाने में कामयाब हो गए तो क्रिप्टो इंडस्ट्री के मामले में भारत पूरी दुनिया में सबसे आगे होगा। देश में स्टार्टअप प्रोजेक्ट लगातार तरक्की कर रहे हैं, जिनकी मदद से भारत क्रिप्टो मार्केट का बड़ा खिलाड़ी बन सकता है। हमें विश्वास है कि सरकार इस मामले में ठोस कदम उठाएगी, जिससे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बढ़ेगा।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

@dmin January 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार पेगासस का मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के आधार पर नई अर्जी
Next Article राजिम माघी पुन्नी मेला: श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए व्यवस्था पूर्ववत रहेगी….

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?