ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत नहीं शुरू करेगा काबुल की फ्लाइट, तालिबान से संबंधों पर अभी भी ‘वेट एंड वॉच’ की नीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारत नहीं शुरू करेगा काबुल की फ्लाइट, तालिबान से संबंधों पर अभी भी ‘वेट एंड वॉच’ की नीति

By @dmin
Published: September 29, 2021
Share
भारत नहीं शुरू करेगा काबुल की फ्लाइट, तालिबान से संबंधों पर अभी भी 'वेट एंड वॉच' की नीति
भारत नहीं शुरू करेगा काबुल की फ्लाइट, तालिबान से संबंधों पर अभी भी 'वेट एंड वॉच' की नीति
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार की ओर से दुनिया भर के मुल्कों में पत्र लिखकर कमर्शियल फ्लाइट को शुरू करने की गुजारिश की जा रही है। ऐसी ही गुजारिश भारत से भी की गई है लेकिन भारत में फिलहाल उस पर कोई भी जवाब नहीं दिया है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल डीजीसीए ने काबुल के लिए कमर्शियल फ्लाइट नहीं चलाने का फैसला किया है। क्योंकि भारत अभी अफगानिस्तान के रिश्तों को लेकर वेट एंड वॉच की स्थिति में है।

तुर्की और कतर के विशेषज्ञों ने ठीक किया एयरपोर्ट
15 अगस्त को अफगानिस्तान में हुए तख्तापलट के बाद तालिबानियों ने पूरे देश में कब्जा कर लिया। इसी के साथ समूची दुनिया से अफगानिस्तान का राजनयिक संपर्क कट गया। हालांकि कुछ देश अपने दूतावासों को अफगानिस्तान में चला रहे थे, लेकिन वायु मार्ग के माध्यम से अफगानिस्तान का पूरी दुनिया से संपर्क कट गया था। काबुल एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद में रनवे से लेकर हैंगर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम समेत एयरपोर्ट का ज्यादातर एरिया ध्वस्त हो गया था। अफगनिस्तान के सिविल एविएशन विभाग की सूचना के मुताबिक तुर्की और कतर के एयरपोर्ट विशेषज्ञों ने पूरे एयरपोर्ट को बनाकर दोबारा तैयार कर दिया है। अफगानिस्तान ने दुनिया भर के देशों से संपर्क कर काबुल के लिए कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने के लिए चिठ्ठीयां लिखनी शुरू कर दीं।

इसी कड़ी में अफगानिस्तान ने भारत के डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन से भी चिठ्ठी लिखकर काबुल की कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने की गुजारिश की। लेकिन तालिबान के इस गुजारिश पर फिलहाल कोई भी जवाब नहीं दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल भारत से अफगानिस्तान की कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने का कोई मतलब ही नहीं बनता। भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों को चलाने के लिए किसी भी तरीके का कोई कूटनीतिक रोड मैप तैयार नहीं हुआ है।

पाकिस्तान से आई पहली फ्लाइट
अफगानिस्तान ने दुनिया भर के देशों में भेजी गई चिठ्ठी में इस बात का जिक्र किया है कि सभी देश उनकी सरकार को सपोर्ट करें और काबुल से अपने देशों को हवाई मार्ग के जरिए जोड़ें। तालिबानियों ने इस बात का भी जिक्र किया है कि बहुत से अफगानी नागरिक दुनिया भर में फंसे हुए हैं जो वापस अपने मुल्क आना चाहते हैं। ऐसे में कमर्शियल फ्लाइट को शुरू करके उनके लोगों को उनके देश भेजा जाना चाहिए। इसके अलावा तालिबानियों का कहना है कि उनके मुल्क के बहुत से लोग विदेश आकर पढ़ाई करना चाहते हैं और इलाज के लिए जाना चाहते हैं। ऐसे में कमर्शियल फ्लाइट शुरू करके इन लोगों की मदद की जानी चाहिए। हालांकि अभी तक किसी भी देश ने आधिकारिक तौर पर काबुल की कमर्शियल फ्लाइट को शुरू करने की घोषणा नहीं की है लेकिन काबुल के हवाई अड्डे पर पहली कमर्शियल फ्लाइट 15 सितंबर को पाकिस्तान से लैंड कर चुकी है।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पत्रकारों का एक दल जहाज में था। जो अफगानिस्तान के हालातों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। तालिबानी सरकार के प्रवक्ता तारिक गज़ऩीवाल ने बताया कि उनकी सरकार हर मुल्क को पत्र भेजकर कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने की मांग कर रही है। उनका कहना है कि 15 अगस्त से पहले जिस तरीके से काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कमर्शियल फ्लाइट का आवागमन था, उसे दोबारा सुचारू रूप से चालू किया जाए। गज़ऩीवाल का कहना है कि भारत के साथ भी इस तरीके का पत्राचार किया गया है।

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 62,064 नए मामले, 1007 लोगों की मौत, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख के पार
जमीन अपने नाम कराना चाहता था युवक, राजी नहीं हुआ पिता तो डंडे से पीट-पीटकर की हत्या… आरोपी गिरफ्तार
भोला पठार के जंगल में मिला नरकंकाल, मौके से बैग और एडमिट कार्ड मिला, जांच में जुटी पुलिस
इस बार मानसून समय से पूर्व आने की उम्मीद, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे अगले पखवाड़े तक के जरूरी टास्क…. निर्माण कार्यों में तेजी लाने दिये निर्देश
बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : सीएम साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There has been a big change in this rule related to Aadhaar आधार से जुड़े इस नियम में हुआ बड़ा बदलाव…. जानिए आपको फायदा होगा या नुकसान
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार सुप्रीम कोर्ट नाराज: पटाखों के निर्माण में जहरीले रसायनों का इस्तेमाल, सीबीआई की रिपोर्ट को बताया गंभीर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?