ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से उच्चायोग-कॉन्स्युलेट के गैर-आवश्यक कर्मचारियों को वापस बुलाया
Share
Notification Show More
Latest News
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

भारत का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से उच्चायोग-कॉन्स्युलेट के गैर-आवश्यक कर्मचारियों को वापस बुलाया

By Om Prakash Verma Published August 7, 2024
Share
भारत का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से उच्चायोग-कॉन्स्युलेट के गैर-आवश्यक कर्मचारियों को वापस बुलाया
भारत का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से उच्चायोग-कॉन्स्युलेट के गैर-आवश्यक कर्मचारियों को वापस बुलाया
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बांग्लादेश में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच भारत ने उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास में तैनात गैरजरूरी कर्मचारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है। इसे लेकर सरकार ने एडवायजरी भी जारी की है। गौरतलब है कि बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं। दूसरी तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर हमले भी जारी हैं। ऐसे में स्थिति के संवेदनशील होने के बाद भारत ने पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर रखी है।

ढाका में भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास में तैनात गैरजरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों की वापसी वाणिज्यिक उड़ान जरिए हुई है। सभी राजनयिक फिलहाल उच्चायोग में ही रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि उच्चायोग में काम जारी रहेगा।

बांग्लादेश में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया
बांग्लादेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया और इंडिगो ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के लिए विशेष उड़ानें संचालित कीं। इसके जरिए 400 से अधिक लोगों को भारत लाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया की विशेष उड़ान से बुधवार सुबह छह बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया। इंडिगो ने भी एक बयान जारी कर कहा कि ए321 नियो विमान से संचालित चार्टर्ड उड़ान मंगलवार रात ढाका से रवाना हुई थी और इसके जरिये छह बच्चों व 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को भारत लाया गया।

इंडिगो ने अपने बयान में कहा, ढाका हवाई अड्डे के अस्थायी रूप से बंद होने के बाद इंडिगो ने छह अगस्त 2024 को ढाका से कोलकाता के लिए विशेष उड़ान 6ई 8503 संचालित की। यह उड़ान बांग्लादेश से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए संचालित की गई। एयरलाइन ने कहा कि भारत और ढाका के बीच बुधवार से उड़ानों का संचालन फिर से शुरू होगा। बता दें कि इंडिगो दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से एक दैनिक उड़ान, जबकि कोलकाता से दो दैनिक उड़ान ढाका के लिए संचालित करती है।

बुधवार से ढाका के लिए संचालित होंगी उड़ानें
एअर इंडिया भी दिल्ली से ढाका के बीच अपनी दो दैनिक उड़ानों को बुधवार से संचालित करेगी। इसके साथ विस्तारा भी बुधवार से तय समयसारिणी के अनुसार ढाका के लिए उड़ानों का संचालन करेगी। बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में कुछ खास लोगों के एक वर्ग के लिए आरक्षण प्रणाली के खिलाफ जुलाई के मध्य से छात्रों के विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। जिसके बाद इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें कई लोगों की जान चली गई।

You Might Also Like

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

Om Prakash Verma August 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Paris Olympics-2024: पदक विजेता मनु भाकर कोच के साथ लौटीं भारत, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत Paris Olympics-2024: पदक विजेता मनु भाकर कोच के साथ लौटीं भारत, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 295 # 07 Aug 2024

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?