ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा फैसला : सेनाओं में 4 साल के लिए भर्ती होंगे ‘अग्निवीर’, बेहतर पैकेज के साथ होगी विदाई
Share
Notification Show More
Latest News
एक ही परिसर में कक्षाओं के साथ छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर और खेल सुविधाओं का मिलेगा लाभ
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज
October 1, 2026
मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
October 1, 2026
पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन
October 1, 2026
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ा फैसला : सेनाओं में 4 साल के लिए भर्ती होंगे ‘अग्निवीर’, बेहतर पैकेज के साथ होगी विदाई

By @dmin Published June 14, 2022
Share
चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा
चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय सेनाओं में 4 साल के लिए सैनिकों की भर्ती वाली ‘अग्निपथ’ स्कीम का ऐलान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं की विश्व की बेहतरीन सेना बनाने के लिए रक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने एक बड़ा फैसला लिया है। हम अग्निपथ स्कीम ला रहे हैं। इससे भारतीय युवाओं को ‘अग्निवीर’ के तौर पर सेवा का मौका दिया जाएगा। इससे देश की सुरक्षा मजबूत होगी और युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। देश का हर युवा जीवन में सेना की भर्ती का सपना देखता है। इस अग्निपथ योजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को अन्य क्षेत्रों में जाने के भी अच्छे अवसर मिलेंगे।

यही नहीं सेनाओं को भी हाई स्किल रिसोर्स मिल सकेगा। अग्निवीरों के लिए एक अच्छा पे-पैकेज मिलेगा। इसके अलावा एग्जिट के वक्त अच्छी रकम दी जाएगी। इस स्कीम को समझाते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि इस स्कीम से सेनाओं के पास युवा शक्ति होगी। इससे फिटनेस का लेवल और बेहतर हो सकेगा। फिलहाल भारत की सेनाओं की औसत आयु 32 वर्ष है। इस स्कीम के लागू होने से यह 24 से 26 वर्ष ही रह जाएगी। यही नहीं सेनाओं को हाई स्किल रिसोर्स भी मिल सकेगा। अग्निवीरों के लिए एक अच्छा पे-पैकेज मिलेगा। इसके अलावा एग्जिट के वक्त अच्छी रकम दी जाएगी।

शहादत पर अग्निवीर के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि यदि अग्निवीर सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान देता है तो उसके परिवार को करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा दिव्यांग होने की स्थिति में 48 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की जाएगी।

कितना होगा मासिक वेतन और क्या होगी रैंक, समझें
अग्निपथ मॉडल के तहत सेना में (पीबीओरआर) रैंक से नीचे के अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 4 साल की सेवा में 6 महीने की ट्रेनिंग अवधि भी शामिल है। अग्निपथ के जरिए सेना का हिस्सा बने सैनिकों को प्रति माह 30 हजार से 40 हजार रुपये तक सैलरी मिलेगी। साथ ही इन्हें 48 लाख रुपये का इंश्योरेंस मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों को ‘अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट’ भी मिलेगा, जो उन्हें सेना की सेवा के बाद अन्य नौकरी हासिल करने में मदद करेगा।

You Might Also Like

आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

@dmin June 14, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई
Next Article लाशें दफनाने के लिए खोदा गया 45 फीट लंबा गड्ढा, कीव में एक साथ मिले 410 लोगों के शव यूक्रेन के इस जंगल से मिल रहे लाशों के ढेर, सामूहिक क्रब में कमर के पीछे बंधे हैं मृतकों के हाथ

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?