रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन में ब्लास्ट होने से 4 जवान घायल हो गए। डेटोनेटर से भरा एक बॉक्स ट्रेन के फर्श पर गिरने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसा सुबह 6.30 बजे हुआ, जब झारसुगुडा से जम्मूतवी जा रही यह ट्रेन रायपुर स्टेशन पर रुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6:30 बजे झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन जो की प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी जिसमें तीन कंपनी 65bn, B/80bn और G/211bn की शिफ्ट हो रही थी, सामान लोडिंग के दौरान इगनाइटर सेट और एसडी कार्तिज जो की ट्यूब लॉन्चिंग में यूज होता है, का एक बॉक्स लोडिंग के दौरान Spl ट्रेन के बोगी no 9 के गेट के पास हाथ से छूट गया जिससे छोटा सा ब्लास्ट हुआ जिससे 4 जवान घायल हुए थे जिनमें से एक हेड कांस्टेबल चौहान को नारायणा हॉस्पिटल में एडमिट किया है शेष 3 जवान फर्स्ट देकर ट्रेन के साथ रवाना हो गए, इस ट्रेन के प्रभारी 2IC/81bn केके कन्हार 9682608688 थे ।




