ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर बनाया जा रहा था नकली सामान, लाखों का माल सीज….
Share
Notification Show More
Latest News
एक ही परिसर में कक्षाओं के साथ छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर और खेल सुविधाओं का मिलेगा लाभ
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज
October 1, 2026
मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
October 1, 2026
पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन
October 1, 2026
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर बनाया जा रहा था नकली सामान, लाखों का माल सीज….

By @dmin Published June 15, 2022
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर के एक प्लांट पर पुलिस और लीगल टीम ने छापा मारा। यहां बड़ी तादाद में प्लास्टिक के नकली प्रोडक्ट बरामद हुए हैं। रायपुर का ही एक कारोबारी अपने प्लांट में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली प्रोडक्ट तैयार करके मार्केट में बेच रहा था।

मामला प्लास्टिक वॉटर टैंक ब्रांड प्लास्टो से जुड़ा हुआ है। दिल्ली की इस कंपनी की लीगल टीम को खबर मिली थी कि रायपुर की एक प्लांट में नकली प्रोडक्ट का प्रोडक्शन किया जा रहा है। इसी के तहत स्थानीय पुलिस के साथ लीगल टीम प्लांट में पहुंची। बड़ी तादाद में प्लास्टो ब्रांड का फर्जी इस्तेमाल करते हुए प्रोडक्ट मिले, कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की मदद से लाखों का माला सीज कर दिया गया है। लीगल टीम की अधिवक्ता नम्रता जैन ने बताया कि अब यह मामला दिल्ली कोर्ट में चलाया जाएगा। कंपनी की हेड ऑफिस की तरफ से रायपुर के तेजस इंटरप्राइजेस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, प्लांट को भी सील किया जा रहा है।

रायपुर में नकली प्रोडक्ट का बाजार बड़ा है। शहर के व्यापारियों के मुताबिक कम कीमत की वजह से लोग इन प्रोडक्ट्स पर भरोसा कर खरीद लेते हैं और मुनाफे के चक्कर में दुकानदार इसे बेचते हैं। तीन महीने पहले रायपुर की पुलिस ने एसकेआर मोबाइल एसेसरीज की दुकान से रितेश कुमार अंदानी, विनय कृष्णानी, नितेश खत्री नाम के कारोबारियों को पकड़ा था इनके पास से एप्पल जैसे ब्रांड के नकली प्रोडक्ट मिले थे। रविभवन में तिरूपति नावेल्टी कैप हाउस के दुकानदार को नाइकी, पोलो जैसी मल्टी नेशनल ब्रांड के लोगो वाले नकली सामान के साथ पकड़ा गया था। इन दोनों कार्रवाइयों में पुलिस को 3 लाख से ज्यादा के नकली प्रोडक्ट मिले थे।

ऐसे मामलों में पुलिस कॉपी राईट एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई करती है। रायपुर समेत प्रदेशभर में में ब्रॉडेड कंपनी के नाम पर नकली सामान खपाने का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। अकेले रायपुर में हर महीने करीब 50 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, कॉस्मेटिक, खाद्य सामग्री, कपड़े समेत अन्य सामान खपाया जा रहा है। दरअसल नामी कंपनियों के ट्रेडमार्क, स्टीकर का इस्तेमाल कर कारोबारी नकली सामान बेचने का गोरखधंधा रायपुर से लेकर पूरे प्रदेश में चला रहे हैं।

You Might Also Like

आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

@dmin June 15, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुनसान प्लाट पर मिली युवक की लाश चेहरा इतना बिगड़ा की शिनाख्त नहीं…
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 238 # 15 june 2022

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?