ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेटी ने पिता को स्टार लगाकर बनाया एएसआई, 21 पुलिसकर्मियों को मिला है प्रमोशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बेटी ने पिता को स्टार लगाकर बनाया एएसआई, 21 पुलिसकर्मियों को मिला है प्रमोशन

By @dmin
Published: December 26, 2021
Share
बेटी ने पिता को स्टार लगाकर बनाया एएसआई, 21 पुलिसकर्मियों को मिला है प्रमोशन
बेटी ने पिता को स्टार लगाकर बनाया एएसआई, 21 पुलिसकर्मियों को मिला है प्रमोशन
SHARE

एसपी बोले- तरक्की से परिवार का सिर भी गर्व से उठेगा
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शनिवार को एसपी कार्यालय में पुलिसकर्मियों के प्रमोशन के लिए एक सेरेमनी का आयोजन किया गया। यहां आईजी दुर्ग रेंज के आदेशानुसार पदोन्नति के लिए जारी योग्यता सूची वर्ष 2021 में जिला पुलिस के 21 प्रधान आरक्षक का सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) पद पर प्रमोशन किया गया है।

प्रमोशन के बाद आमतौर पर एसपी पुलिसकर्मियों के कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित करते हैं लेकिन इस बार एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने प्रमोशन मिले सभी हवलदार के परिवारजनों को अपने कार्यालय पर बुलाया था। यहां इन पुलिसकर्मियों के परिजनों ने कंधे पर स्टार लगाकर प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी की। इस मौके पर पत्नी अपने पति, बेटी ने अपने पिता, मां ने अपने बेटे के कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। 

कार्यक्रम में एसपी डॉ.लाल उमेंद सिंह ने कहा कि हम तब ही विभाग में बेहतर काम कर सकते हैं, जब हमें अपने परिजनों का सहयोग प्राप्त हो। इसलिए इस अवसर पर आप सभी अपने बेटे, बेटी, पत्नी, पति, पिता जो आज प्रधान आरक्षक के पद से पदोन्नत होकर एक पद और ऊपर एएसआई बनते देख रहे हैं, इनकी तरक्की से पूरे परिवार का भी सिर गर्व से और ऊंचा होगा।

उन्होंने कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के बाद उच्च पद की ओर बढऩे वाली प्रगति है। इसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यों में भी वृद्धि होती है। जिसे अच्छी तरह से निभाने के निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम में एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे समेत एसपी कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

इन पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन
21 प्रधान आरक्षक का सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) में महिला प्रधान आरक्षक ज्योति राकेश व राजेश्वरी ठाकुर, प्रदीप कुमार भलावे, विजया कैवत्र्य, चंद्रभूषण सिंह राजपूत, डोमन लाल बंजारे, कमल नारायण वर्मा, महेश कुमार वर्मा, जितेन्द्र कुमार चंदेल, दर्शन कुमार साहू, राजकुमार चंद्रवंशी, प्रहलाद चंद्रवंशी, सुनील कुमार यादव, मुकेश कुमार साहू, बीरबल कुमार साहू, अमर सिंह खुसरो, रामपाल सिंह, करतार सिंह, जीवन लाल राय, विक्रांत गुप्ता शामिल हैं।

पेगासस की लिस्ट में ED अफसर, बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और केजरीवाल के सहयोगी का भी नाम
बाड़ी विकास योजना से महेश्वरी यादव की माली हालत हुई बेहतर
ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की 4 लाख रुपये की राशि
प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से सुनीत लाल का बिजली बिल हुआ जीरो, सरकार से मिली थी 78 हजार की सब्सिडी
अब OYO होटल के रूम में पैसा देकर आइसोलेट होंगे कोरोना मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 72 # 26 december 2021
Next Article Now RTPCR investigation will also be held in Kanker and Mahasamund… Health Minister TS Singhdev will inaugurate virology lab tomorrow कोरोना के नए वेरिऐंट ओमिक्रॉन से छत्तीसगढ़ अलर्ट, सिंहदेव ने कहा-सावधानी बेहद जरूरी है

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?