ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बुज़ुर्गों के लिए मानसिक शांति के साथ ही शारीरिक शांति का भी सुखद माध्यम बनी समाजसेवी संस्था बीइंग रेस्पॉन्सिबल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बुज़ुर्गों के लिए मानसिक शांति के साथ ही शारीरिक शांति का भी सुखद माध्यम बनी समाजसेवी संस्था बीइंग रेस्पॉन्सिबल

By Om Prakash Verma
Published: June 22, 2023
Share
बुज़ुर्गों के लिए मानसिक शांति के साथ ही शारीरिक शांति का भी सुखद माध्यम बनी समाजसेवी संस्था बीइंग रेस्पॉन्सिबल
बुज़ुर्गों के लिए मानसिक शांति के साथ ही शारीरिक शांति का भी सुखद माध्यम बनी समाजसेवी संस्था बीइंग रेस्पॉन्सिबल
SHARE

इंदौर। इंदौर स्थित समाजसेवी संस्था बीइंग रेस्पॉन्सिबल अपनी अनूठी पहल के चलते काफी चर्चा में है। संस्था द्वारा संचालित अपने तीनों डे केयर सेंटर्स व इंदौर के अन्य आनंदम सीनियर सिटीजऩ सेंटर में मालिश की सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। नि:स्वार्थ भाव से की जा रही यह पहल पूर्णत: नि:शुल्क है, जिसका इन संस्थाओं के तमाम सदस्य भरपूर लाभ ले रहे हैं। हफ्ते में एक निश्चित दिन इन सेंटर्स पर मालिश की सुविधा देने का परिणाम यह हुआ है कि संस्था से जुड़े बुज़ुर्गों को शरीर की अकडऩ और जोड़ों के दर्द से काफी हद तक राहत मिली है।

बीइंग रेस्पॉन्सिबल के इकबाल पटेल कहते हैं, शहर में कई डे केयर सेंटर्स वर्षों से संचालित हो रहे हैं, जो बुज़ुर्गों के लिए सेवा भावना रखते हैं। इन सेंटर्स में एक-दूसरे का साथ पाकर मानसिक दु:ख-दर्द तो दूर हो जाते हैं, लेकिन शारीरिक समस्या पर कुछ कम ही असर देखने को मिलता है। उम्र के इस पड़ाव में यदि सबसे अधिक तकलीफ दायक है, तो वह है जोड़ों का दर्द। बहुत कम ही लोग होंगे, जो घर में मालिश संबंधी सेवाएँ ले पाते होंगे। बुज़ुर्गों की इस समस्या को बीइंग रेस्पॉन्सिबल ने पहचानने की कोशिश की है, जो फलत: सफल साबित हो रही है। इन्हें खुश देखकर मन को जो खुशी मिलती है, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है।

चारों सेंटर्स में मालिश की यह सुविधा देने वाले अर्जुन महर कहते हैं, जोड़ों का दर्द बुज़ुर्गों के बीच सबसे सामान्य समस्या है, जिसमें घुटनों के दर्द की सबसे अधिकता देखी जाती है। मालिश के बाद सदस्यों के चेहरों पर जो सुकून देखने को मिलता है, वह मेरी सारी मेहनत सफल कर जाता है। बीइंग रेस्पॉन्सिबल की इस पहल से जुडऩा मेरे लिए गर्व की बात है।

शहर में वर्तमान समय में डे केयर सेंटर्स का चलन काफी तेजी से बढ़ा है, इसका सीधा कारण है अकेलापन। नई पीढ़ी यानि नाती-पोते मोबाइल और आईपैड में सीमित होकर रह गए हैं, वहीं बहु-बेटों को दो पैसे कमाने के लिए अधिकांश समय घर से बाहर ही बिताना पड़ता है। घर में अकेली रह जाती है बुज़ुर्ग पीढ़ी। शारीरिक रूप से कमजोर ये बुज़ुर्ग धीरे-धीरे मानसिक परेशानियों का सामना करने को मजबूर हो जाते हैं, जिसका प्रत्यक्ष कारण है कि दो बातें करने के लिए उनके पास कोई नहीं होता। इस प्रकार, यह समझा जा सकता है कि उम्र के इस विशेष पड़ाव में अपने हमउम्रों का साथ सबसे अधिक मायने रखता है। 60 वर्षों या उससे अधिक का तजुर्बा रखने वाले लोग इन संस्थाओं से जुड़ते हैं, और एक रंग में रंगकर जीवन के खूब आनंद लेते हैं। एक-दूसरे से घुलने-मिलने के साथ ही मालिश की इस नि:शुल्क सुविधा ने उनकी महफिल में चार चाँद लगा दिए हैं। यदि आप भी ऐसे किसी ग्रुप को जानते हैं, जहाँ इस सुविधा की जरुरत है, तो इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: 8109741870

तहसील साहू संघ शपथ ग्रहण समारोह: आने वाली पीढिय़ॉ को समाज में अच्छा वातावरण मिले इसका ध्यान रखें: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
चीन की चुनौतियों से निपटने पर भारत की नजर, तमिलनाडु एयरबेस के बेड़े में सुखोई-30MKI शामिल
कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला: सीबीआई करेगी बीरभूम हिंसा की जांच, 7 अप्रैल तक सौंपनी होगी रिपोर्ट
मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिन भारी बारिश का अनुमान
CG accident : मेला जा रहे बाइक सवारों को मेटाडोर ने मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन की मौत, एक बच्ची घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Road Accident: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, आठ की मौत और दो घायल Big Road Accident: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, आठ की मौत और दो घायल
Next Article तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एनएमडीसी कर्मचारी की मौत, ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?