ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजेपी में शामिल होंगे अमरिंदर सिंह, कांग्रेस से निकलकर बनाई पार्टी का भी करेंगे विलय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बीजेपी में शामिल होंगे अमरिंदर सिंह, कांग्रेस से निकलकर बनाई पार्टी का भी करेंगे विलय

By @dmin
Published: July 1, 2022
Share
Corona in Punjab: School closed till 31 March, even ban in cinemas-malls
Corona in Punjab: School closed till 31 March, even ban in cinemas-malls
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोडऩे के बाद खुद की पार्टी बनाई थी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि वे भाजपा में शामिल होंगे। 89 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री पीठ की सर्जरी के लिए लंदन में हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके अगले सप्ताह भारत लौटने के बाद अपनी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भाजपा में विलय करने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमरिंदर सिंह की सर्जरी के बाद उनसे बात की थी। अमरिंदर सिंह ने पिछले साल मुख्यमंत्री के रूप में बदले जाने के बाद अपनी पांच दशक पुरानी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

कांग्रेस पार्टी छोड़ते समय अमरिंदर सिंह ने पार्टी नेता सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में कहा था कि उन्हें नेतृत्व द्वारा तीन बार अपमानित किया गया और अब और नहीं सह सकते। 89 वर्षीय ने यह भी चेतावनी दी कि उनमें अभी भी राजनीति बची हुई है।

कांग्रेस छोडऩे के बाद तीन बार के मुख्यमंत्री ने तब भाजपा में शामिल होने की खबरों से इनकार कर दिया था और अपनी पार्टी शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन में पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा। कैप्टन पटियाला सीट से हार गए और यहां तक कि अपनी जमानत भी जब्त करा ली।

चुनाव के बाद से, कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी और पंजाब में भाजपा में शामिल हो गए; इनमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी शामिल हैं। हालांकि अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर पटियाला से कांग्रेस सांसद बनी हुई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ने कथित तौर पर भाजपा से अपनी बेटी जय इंदर कौर को उनकी लोकसभा सीट से मैदान में उतारने का आग्रह किया है।

Breaking News : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल मिलेगी धान की कीमत, प्रति एकड़ 22 क्विंटल खरीदने का वादा
मंत्री केदार की अगुवाई में पहुंचे वन अमले ने सीएम साय को दिया अभा वन खेलकूद का निमंत्रण
114 वर्ष पुराने जेआरडी स्कूल उन्नयन का विधायक एवं महापौर ने किया भूमिपूजन, 1.5 करोड़ से मिलेगा शिक्षा का सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण: वोरा
CG Crime : सिद्धबाबा मंदिर में दानपेटी की चोरी, मंदिर का पुजारी निकला मास्टर माइंड
Big News : न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के अध्यक्ष बने सूर्या राव, कोमल और मोहन को मिली उपाध्यक्ष की कमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि मंत्री चौबे ने बेमेतरा में किया सी-मार्ट का शुभारंभ किसानों को फसल बीमा दावा राशि का भुगतान करने में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने फसल बीमा सप्ताह का किया शुभारंभ
Next Article एम जे कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने मेरिट में बनाया स्थान, महाविद्यालय का नाम किया रौशन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?