ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी ने शुरू किया वेस्ट से ग्रीन टाईल्स का उत्पादन, प्रतिदिन होगा 1000 टाईल्स का निर्माण, प्रभारी निदेशक ने किया प्लांट का उद्घाटन
Share
Notification Show More
Latest News
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसपी ने शुरू किया वेस्ट से ग्रीन टाईल्स का उत्पादन, प्रतिदिन होगा 1000 टाईल्स का निर्माण, प्रभारी निदेशक ने किया प्लांट का उद्घाटन

By Om Prakash Verma Published June 25, 2023
Share
बीएसपी ने शुरू किया वेस्ट से ग्रीन टाईल्स का उत्पादन, प्रतिदिन होगा 1000 टाईल्स का निर्माण, प्रभारी निदेशक ने किया प्लांट का उद्घाटन
बीएसपी ने शुरू किया वेस्ट से ग्रीन टाईल्स का उत्पादन, प्रतिदिन होगा 1000 टाईल्स का निर्माण, प्रभारी निदेशक ने किया प्लांट का उद्घाटन
SHARE

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपशिष्ट प्रबंधन के उद्देश्य से पेवर ब्लॉक ग्रीन टाईल्स का उत्पादन शुरू किया। बीओएफ स्लैग से पेवर ब्लॉक बनाने के लिए नई अभिनव पहल हरित पर्यावरण, 100 प्रतिशत ठोस अपशिष्ट के पुनरूउपयोग और कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक ईंधन रहित प्रक्रिया है।

सौंदर्यीकरण के साथ राजस्व बढ़ाने में करेगा मदद
प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता के मुख्य आतिथ्य में क सेल-ग्रीन टाईल्स प्लांट का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दासगुप्ता ने पूरे टीम को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए अत्यंत हर्ष का दिन है द्य हम आरएमपी-01 की टीम के प्रति हम आभारी हैं जिन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन के इस अनोखी पहल को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुँचाया है। आगे उन्होंने कहा कि बीओएफ स्लैग का निपटान एक चुनौती है और अभी तक इसका पूर्ण सुव्यवस्थितिकरण उचित रूप से नहीं हो पाया है। पेवर-ब्लॉकों का उपयोग पार्किंग क्षेत्र और सड़क के किनारे सौंदर्यीकरण और स्वच्छता के उद्देश्य से किया जाता है। यह सेल-ग्रीन टाइल्स प्लांट के दो उद्देश्यों को पूरा करेगा, पहला यह बीओएफ स्लैग के निपटारे में सहायता करेगा और दूसरा यह हमारे प्लांट और टाउनशिप के सौंदर्यीकरण के साथ भविष्य में राजस्व उत्पन्न करने में मदद करेगा।

इन जगहों पर उपयोग होगा बीएसपी का पेवर ब्लॉक
बीएसपी से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके ग्रीन टाइल्स प्लांट में निर्मित पेवर ब्लॉक में IS 15658: 2006 के अनुसार M-40, 40 N/mm2 की कंप्रेसिव स्ट्रेंथ है। इसके चलते यहां बने पेवर ब्लॉक का उपयोग पैदल यात्री प्लाजा, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स रैंप, कार पार्क, कार्यालय ड्राइव-वे, आवास कॉलोनी, कार्यालय परिसर, कम मात्रा में यातायात वाली ग्रामीण सड़कों, फार्म हाउस, समुद्र तट स्थलों, पर्यटक रिसॉर्ट्स स्थानीय प्राधिकरण फुटपाथ, आवासीय सड़कों आदि में किया जा सकता है।

प्रतिदिन 1000 टाइल्स उत्पादन का लक्ष्य
अनिर्वान दासगुप्ता ने इस तरह की एक अभिनव पहल के लिए मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी ‘आयरन’ को बधाई दी और सभी आंतरिक संसाधनों के उपयोग के लिए टीम को भी बधाई देते हुए कहा यह टीम बीएसपी की प्रतिभा, भावना और क्षमता को दर्शाता है। सेल ग्रीन टाइल्स प्लांट में बने पेवर ब्लॉक वर्तमान में बाजार में उपलब्ध ब्लॉक से काफी सस्ते और बेहतर हैं। दासगुप्ता ने प्रति दिन 1000 टाइल्स उत्पादन का लक्ष्य रखा और बाद में इस लक्ष्य को मांग के अनुसार वृद्धि की अपेक्षा की द्य आगे उन्होंने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्रए स्टील उत्पादन के साथ जुगाड़ टेक्नोलोजी वेस्ट मैनेजमेंट का सदुपयोग में भी आगे आया है जिसके लिए उन्होंने अन्य विभागों को भी प्रयासरत रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने विधिवत पूजन के दौरान श्रीफल तोड़कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यपालक निदेशक वक्र्स अंजनी कुमार ने इस पहल को अपशिष्ट प्रबंधन का श्रेष्ठ उदाहरण बताते हुए पूरी टीम की सराहना और कहा कि यह परियोजना अपशिष्ट प्रबंधन की परियोजना है जो बीएसपी के लिए बड़ी चुनौती है इस पहल से अपशिष्ट से लाभ प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

You Might Also Like

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

Om Prakash Verma June 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल का बस्तर दौरा रद्द, यह वजह आई सामने… बस्तर गोंचा महापर्व में होना था शामिल
Next Article Big News : रायपुर के दो स्पा सेंटर्स में चल रहा था देह व्यापार, थर्ड जेंडर सहित पांच गिरफ्तार, 13 लड़कियां भी पकड़ाई, स्पा सेंटर संचालक फरार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?