ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार: बारिश थमने के बावजूद खतरे के निशान के पार पहुंची गंडक और बूढ़ी गंडक नदी, डीएम ने दिए ये निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील
October 5, 2026
लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं
October 5, 2026
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बिहार: बारिश थमने के बावजूद खतरे के निशान के पार पहुंची गंडक और बूढ़ी गंडक नदी, डीएम ने दिए ये निर्देश

By @dmin Published June 20, 2021
Share
बिहार: बारिश थमने के बावजूद खतरे के निशान के पार पहुंची गंडक और बूढ़ी गंडक नदी, डीएम ने दिए ये निर्देश
बिहार: बारिश थमने के बावजूद खतरे के निशान के पार पहुंची गंडक और बूढ़ी गंडक नदी, डीएम ने दिए ये निर्देश
SHARE

मुजफ्फरपुर (एजेंसी)। नेपाल व उत्तर बिहार में दो दिन बारिश थमने के बावजूद जिले में गंडक व बूढ़ी गंडक के जलस्तर में चढ़ाव जारी है। संकट की बात यह है कि मौसम विभाग ने फिर अगले तीन दिन नेपाल व उत्तर बिहार में बारिश की संभावना जतायी है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन बारिश होती है तो मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के सभी जिलों के नदियों का जलस्तर और बढ़ेगा, जिससे बाढ़ पीडि़तों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। दो दिन नेपाल व पश्चिम चंपारण में बारिश थमने के बावजूद जिले में बहने वाली गंडक नदी का जलस्तर शनिवार को खतरे के निशान को पार कर गया। पारू व साहेबगंज में गंडक नदी खतरे के निशान से आठ सेमी ऊपर चला गया। वहीं सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक के जलस्तर में 66 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई। बूढ़ी गंडक का जलस्तर और बढ़ रहा है। हालांकि बागमती नदी में कटौझा में शनिवार को पांच सेमी की गिरावट दर्ज की गई है।

फिलहाल यह सभी स्थिति शनिवार की है और मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जतायी है। यदि नेपाल व उत्तर बिहार में तीन दिन बारिश होती है तो नदियों का जलस्तर और बढ़ेगा। इससे गंडक पारू व साहेबगंज में तो तबाही मचा ही रही है, बूढ़ी गंडक मोतीपुर व मीनापुर में संकट पैदा कर सकता है क्योंकि मोतीपुर के अंजना कोट व मीनापुर के धमौली पंचायत में कटाव शुरू हो गया है। उधर डीएम के निर्देश पर शनिवार को साहेबगंज व पारू के अंचलाधिकारियों ने नदी का जायजा तो लिया, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार डीएम के आने के दिन पॉलीथीन शीट देने के बाद वे सुधि लेना भूल गए। डीएम ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को कटाव रोधी काम शुरू करने और सभी संवेदनशील स्थलों की निगरानी का निर्देश दिया है।

You Might Also Like

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील

लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं

छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी

@dmin June 20, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Complaint of delay in construction of Unished reached Urban Bodies Minister यूनिशेड निर्माण में लेटलतीफी की शिकायत पहुंची नगरीय निकाय मंत्री तक…. व्यापारियों की शिकायत के बाद विधायक वोरा ने कहा निर्माण में विलंब पर निगम आयुक्त करें कड़ी कार्यवाही
Next Article लंबा इंतजार खत्म, 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, इस राज्य ने किया ऐलान…
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?