ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बियर ग्रिल्स के साथ खतरनाक जानवरों के बीच दिखे रणवीर सिंह, जंगल में दीपिका के लिए किया ये काम…
Share
Notification Show More
Latest News
राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण
October 22, 2026
दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक
October 22, 2026
नवा रायपुर के नंदनवन जू जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत
October 22, 2026
राष्ट्रपति का बस्तर दौरा : जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन व दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

बियर ग्रिल्स के साथ खतरनाक जानवरों के बीच दिखे रणवीर सिंह, जंगल में दीपिका के लिए किया ये काम…

By @dmin Published June 25, 2022
Share
SHARE

रणबीर सिंह को उनके दमदार अभिनय के अलावा अगर किसी चीज के लिए जाना जाता है तो वह है उनका अतरंगी अंदाज। अभिनेता काफी समय से कुछ नया और अनोखा करने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से वह बियर ग्रिल्स के साथ नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह ने बेयर ग्रिल्स के साथ अपने वाइल्ड एडवेंचर का टीजर जारी किया था और तभी से फैंस उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ‘रणवीर 1ह्य वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर तो काफी मजेदार दिख रहा है। इसमें वह बियर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर करते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत में रणवीर कहते हैं ‘जिद, अपना कंफर्ट जोन छोडऩे की जिद, लेकिन जिद आपको कहां लाकर फंसाती है, पता ही नहीं चलता। ट्रेलर देखने से पता चलता है कि वह इस शो में काफी खतरनाक स्टंट्स करने वाले हैं। रणवीर जंगल में भेडिय़ा, भालू जैसे खतरनाक जानवरों से बचते भागते हुए नजर आते हैं। वह पहाड़ों पर भी चढ़ते हैं और अंधेरी गुफाओं में भी जाते हैं। रणवीर, बियर ग्रिल्स के साथ जंगल में जंगली खाना खाते और पत्नी दीपिका के लिए कभी न मरने वाला फूल भी तोड़ते नजर आते हैं। ट्रेलर के अंत में अभिनेता बियर ग्रिल्स को ‘जय बजरंग बली बोलना भी सिखा रहे हैं।

ट्रेलर के बीच में देखा जा सकता है कि रणवीर, बियर ग्रिल्स के साथ मस्ती भी करते हैं। वह दीपिका को याद करते हुए ये भी कह रहे हैं कि वह दीपिका के प्यार की वजह से ही ये कर पा रहे हैं और उनके जैसा आशिक पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा। कुल मिलाकर शो ‘रणबीर वर्सेज वाइल्ड का ट्रेलर बहुत ही शानदार है। कुछ ही देर में इसके व्यूज एक लाख से ज्यादा हो चुके हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि दर्शक इस शो को देखने के लिए कितने बेताब हैं।

बता दें कि ये शो बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है। फैंस को भी रणबीर के इस शो का बेसब्री से इंतजार है। कॉमेंट सेक्शन में लोग कह रहे हैं कि अब उन्हें और इंतजार नहीं हो रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई। ऐसे में अब दर्शकों को अभिनेता के इस शो का बेसब्री से इंतजार है।

You Might Also Like

राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण

दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक

नवा रायपुर के नंदनवन जू जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

राष्ट्रपति का बस्तर दौरा : जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन व दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित

@dmin June 25, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राहुल के स्वस्थ होकर अस्पताल के डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की राहुल के स्वस्थ होकर अस्पताल के डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की
Next Article बालासाहेब का जिक्र कर पार्टी पर दावा, एससी के फैसले से खुश शिंदे, कहा-असली शिवसेना जीती सियासी उठापटक: नाथ से दास हो गए शिंदे, कोई और बालासाहब का नाम नहीं ले सकता-उद्धव ठाकरे

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?