ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बारिश से हाहाकार: लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे डूबा, कई इलाकों में भरा पानी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बारिश से हाहाकार: लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे डूबा, कई इलाकों में भरा पानी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

By @dmin
Published: September 16, 2021
Share
देश का ये एयरपोर्ट आज से प्राइवेट हाथ में, 50 साल तक कमान संभालेगा अडानी ग्रुप
देश का ये एयरपोर्ट आज से प्राइवेट हाथ में, 50 साल तक कमान संभालेगा अडानी ग्रुप
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। बुधवार की देर रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार की दोपहर तक जारी है। करीब 15 घंटे से लगातार हो रही बारिश से लखनऊ ही नहीं पूरे प्रदेश के कई शहरों शहरों में पानी भर गया। यहां के कई इलाके भी डूब गए हैं। सबसे ज्यादा लखनऊ बारिश के पानी से प्रभावित हुआ है। यहां सड़कों से लेकर घरों तक में पानी घुस गया है। इसको लेकर डीएम के आदेश के बाद पहली बार पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। लखनऊ कमिश्नरेट की ओर से जारी अलर्ट में लोगों को घरों से न निकलने की अपील की गई है। अलर्ट में कहा गया है कि यदि बेहद जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें अन्यथा घर पर ही रहें। बारिश के चलते बिजली के खंभों और तार से दूरी बनाएं।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में गुरुवार तड़के से तेज हवाओं के साथ शुरु हुई बारिश अभी जारी है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक रायबरेली के फुर्सतगंज में सबसे अधिक 186.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा लखनऊ में 107.2 मिमी, सुलतानपुर में 118.4 मिमी, बांसगांव गोरखपुर में 112 मिमी, संतकबीरनगर जिले के घनघटा में 108 मिमी और अयोध्या में 104.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। जिसके चलते कई इलाके पानी से लबालब हुए हैं। बुधवार की देर रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार तक जारी रही। करीब 15 से 16 घंटे से बारिश लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश से एयपोर्ट का रनवे, बस अड्डे समेत घरों तक में पानी भर गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ, रायबरेली, गोरखपुर, सीतापुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो रखा है। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से कई शहरों में बिजली भी गुल रही।

बारिश के चलते स्कूल नहीं गए बच्चे, सरकारी ऑफिस में भी रहा सन्नाटा
मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ घंटे यह सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। बारिश के कारण लखनऊ में विधानभवन के आसपास के इलाके दरिया बन गये। पार्क रोड़ विधायक निवास, सिविल अस्पताल परिसर के अलावा कुछ मंत्री आवासों में भी पानी भरा है। बारिश के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा सके और सरकारी कायार्लयों में हाजिरी कम रही। लखनऊ में निचले इलाको में कई फुट पानी जमा है। बारिश के कारण अनके वाहन खराब हो गए हैं। लखनऊ में सभी नाले भी उफान पर हैं। बारिश के कारण लोग घरों में ही दुबके हैं। सड़कों पर कुछ वाहन ही नजर आ रहे हैं।

सड़क से लेकर घरों तक भरा पानी
15 घंटे से लगातार हो रही बारिश से घरों तक में पानी भर गया है। किचेन से लेकर बेडरूम तक हर जगह घरों में पानी ही नजर आ रहा है। लखनऊ हाल तो सबसे बुरा है। यहां आरटीओ दफ्तर से लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन, गोमती नगर स्टेशन में बारिश का गंदा पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते एयरपोर्ट का रनवे भी डूब गया है। बारिश के चलते मौसम भी ठंड का एहसास भी होने लगा है।

लखनऊ के इन इलाकों में बारिश का पानी
गोमती नगर, हजरतगंज, बालू अड्डा, फैजुल्लागंज, अमीनाबाद चौक, ठाकुरगंज, मवैया, हुसैनगंज, कैंट, प्रयाग नारायण रोड, जानकीपुरम, श्रृंगारनगर, आलमबाग, चारबाग में सबसे ज्यादा पानी भरा है। इसके अलावा महानगर गोल मार्केट, विकासगंज कपूरतला जैसे अन्य इलाके भी बारिश के पानी से प्रभावित हुए हैं।

राज्योत्सव में हादसा : करंट लगने से शिक्षक की मौत, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित
राजधानी के बेबीलोन होटल की तीसरी मंजिल में लगी आग, कमरा और किचन खाक
खड़गपुर में रेल रोको आंदोलन : अचानक रद्द हुई 10 ट्रेने…. इन ट्रेनों का बदला रूट…. देखें पूरी सूची
सेल्फ सपोर्टेड रूफिंग सिस्टम से बनेंगे स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के नए गोदाम
सशस्त्र बल के कैंप निर्माण कार्य के दौरान हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Vora launched a campaign to give relief to the public from the problems of rain जनता को बरसाती दिक्कतों से राहत दिलाने वोरा ने छेड़ा अभियान…. गणेश विसर्जन को देखते हुए नदी मार्ग का कराया संधारण
Next Article अफगानिस्तान: दुनिया का ठंडा रुख देख पाक घबराया, दिखाया अलकायदा और आईएस का डर अफगानिस्तान: दुनिया का ठंडा रुख देख पाक घबराया, दिखाया अलकायदा और आईएस का डर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?