ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाड़ी विकास योजना से महेश्वरी यादव की माली हालत हुई बेहतर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बाड़ी विकास योजना से महेश्वरी यादव की माली हालत हुई बेहतर

By Om Prakash Verma
Published: May 31, 2023
Share
बाड़ी विकास योजना से महेश्वरी यादव की माली हालत हुई बेहतर
बाड़ी विकास योजना से महेश्वरी यादव की माली हालत हुई बेहतर
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के चार घटकों में से एक बाड़ी विकास कार्यक्रम को अपनाकर ग्रामीण किसान अपनी रोजमर्रा की पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अतिरिक्त आय अर्जित करने लगे है। बाड़ी विकास कार्यक्रम के तहत बीते साढ़े चार सालों में राज्य में लगभग 4 लाख व्यक्तिगत बाडिय़ां ग्रामीण किसानों के यहां विकसित हुई है, जिसमें साग-सब्जी और फलदार पौधे लगाकर ग्रामीण किसान अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ-साथ आर्थिक लाभ अर्जित करने में सक्षम हुए है।

दुर्ग जिले के ग्राम पोटिया के कृषक महेश्वरी राम यादव बाड़ी विकास योजना के ऐसे ही लाभान्वित सफल कृषक है, जिन्होंने इसके जरिए अपनी परिवार की माली हालत को बेहतर किया है। उन्होंने बताया कि बाड़ी योजना के तहत उनके पास खेती लायक जमीन थी। उद्यानिकी विभाग से व्यावसायिक जानकारी एवं मार्गदर्शन लेकर वे इस जमीन पर सब्जी-भाजी का उत्पादन करने के साथ ही फलदार पौधों का रोपण किया है। सब्जी-भाजी की व्यावसायिक खेती से उन्हें लाभ होने लगा है। श्री यादव ने आज से लगभग एक वर्ष पूर्व अपनी बाड़ी में सब्जी-भाजी की खेती शुरू की। परिवार के लिए सब्जी-भाजी की जरूरत पूरी करने के साथ-साथ वह अतिरिक्त उत्पादित सब्जियों को स्थानीय बाजार में बेचकर 45 से 46 हजार रूपए की अतिरिक्त आय अर्जित कर चुके हैं। शासन की ओर से समय-समय पर उन्हें खेती-बाड़ी के लिए खाद, बीज उपलब्ध कराया जाता है।

बाड़ी योजना के तहत अपने बाड़ी में भिंड्डी, पत्ता गोभी, प्याज भाजी एवं अन्य सब्जी-भाजी को बाजार में बेचने से हुई आय से उन्होंने कृषि कार्य के लिए एक जोड़ी बैल खरीदा है। यादव ने अब सब्जी-भाजी की खेती के साथ-साथ एक एकड़ में नेपीयर घास की खेती भी कर रहे हैं। महेश्वरी राम यादव बहुत ही परिश्रमी है। वह खेती बाड़ी के साथ-साथ राजमिस्त्री का कार्य भी करते हैं। यादव ने अपने परिश्रम और मनोयोग से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हुए स्व-रोजगार की ओर अग्रसर हैं।

दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया
भिलाई निगम क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की अपर आयुक्त ने की समीक्षा… बैठक में प्रगतिरत कार्य को गुणवत्तापूर्वक व शीघ्र करने के दिए निर्देश
महादेव के बाद अब वुड 777 और जेम्स 777 ऑनलाइन सट्टा, राजधानी में धराए 5 सटोरिए
उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई :  लॉज के कमरे से 2 लाख रुपए बरामद, भिलाई व रायपुर जुड़ा मामला
पीएम मोदी ने ठुकराया पहले विधायकों और सांसदों को टीका लगाने का प्रस्ताव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : राजधानी रायपुर में बन रहा था ब्राडेंड नकली गुटखा, रेड करने गए फूड अफसर भी रह गए हैरान
Next Article 68 साल पुरानी लाइब्रेरी हुई हाईटेक, 250 बच्चे एक साथ कर सकेंगे पढ़ाई, सीएम बघेल कल करेंगे लोकार्पण 68 साल पुरानी लाइब्रेरी हुई हाईटेक, 250 बच्चे एक साथ कर सकेंगे पढ़ाई, सीएम बघेल कल करेंगे लोकार्पण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?