ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बहू समेत चार लोगों की हत्या करने वाले रिटायर्ड फौजी ने जेल में की आत्महत्या, फंदा लगाकर दी जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बहू समेत चार लोगों की हत्या करने वाले रिटायर्ड फौजी ने जेल में की आत्महत्या, फंदा लगाकर दी जान

By @dmin
Published: October 5, 2021
Share
बहू समेत चार लोगों की हत्या करने वाले रिटायर्ड फौजी ने जेल में की आत्महत्या, फंदा लगाकर दी जान
बहू समेत चार लोगों की हत्या करने वाले रिटायर्ड फौजी ने जेल में की आत्महत्या, फंदा लगाकर दी जान
SHARE

गुरुग्राम (एजेंसी)। हरियाणा के गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क में चार लोगों की हत्या का आरोपी रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह ने जेल में आत्महत्या कर ली है। सोमवार देर रात  रिटायर्ड फौजी ने अपने बैरक में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इकलौते बेटे आनंद पर जांच के लिए दबाव बढ़ रहा था। सुनीता के परिजनों ने आनंद पर भी हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने प्रॉपर्टी विवाद को कारण बताया था। 

आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम में 24 अगस्त को देर रात रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में बच्ची समेत चार लोगों को बेरहमी से काट डाला था। 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल हुई थी। 

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी और खुद उसके राधा कृष्ण मंदिर वाली गली में बने मकान पर पहुंच गए।

पुलिस के मुताबिक, मकान की पहली मंजिल पर राय सिंह की पत्नी व पोती जीवित मिले, जबकि पुत्रवधू सुनीता वहीं मृत पड़ी थी। दूसरी मंजिल पर किराएदार कृष्ण, उसकी पत्नी सुरभि और दो बेटियां लहूलुहान मिले। इनमें छोटी विधि को सेक्टर 10 के नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था। फिलहाल वह ठीक है। 

महत्वपूर्ण निर्णय पुस्तिका का विमोचन:लोकतंत्र की मजबूती के लिए राज्यपाल ने कही यह बात…..
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत ’31 हज़ार शिविरों में 22 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच, महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक
उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात : नगर पंचायत लोरमी अब बनेगी नगर पालिका, पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा खुड़िया
बीते 24 घंटों में मृतकों की संख्या में फिर इजाफा, संक्रमित मरीज भी 30 हजार के पार, सक्रिय मामले तीन लाख से अधिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people प्रदेश में आकाशीय बिजली का खतरा: सीएम बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को दिए यह निर्देश
Next Article चारधाम यात्रा आज से: यात्री वाहनों के निरीक्षण के बाद मिलेगा ग्रीन कार्ड, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अब असीमित संख्या में चारधाम यात्रा कर सकेंगे तीर्थयात्री

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?