ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बलौदा बाजार हिंसा : विधायक रिकेश ने सदन में लहराया घटना का फोटो पोस्टर, कहा भड़काने वालों पर होनी चाहिए कार्रवाई
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बलौदा बाजार हिंसा : विधायक रिकेश ने सदन में लहराया घटना का फोटो पोस्टर, कहा भड़काने वालों पर होनी चाहिए कार्रवाई

By Mohan Rao Published July 23, 2024
Share
बलौदा बाजार हिंसा : विधायक रिकेश ने सदन में लहराया घटना का फोटो पोस्टर
SHARE

भिलाई। विधानसभा के मानसून सत्र में बलौदाबाजार हिंसा का मुद्दा छाया हुआ है। विपक्ष लगातार सरकार पर हावी होने का प्रयास कर रहा है। इस बीच मंगलवार को वैशाली नगर विधायक ने हिंसा का एक फोटो पोस्टर लहराया जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि दो दिन से लगातार चाहे वह नेता विपक्ष हों, चाहे कांग्रेस के अन्य सदस्य, सबका एक ही सवाल था कि बलौदा बाजार वाली घटना में किस षड़यंत्रकारी का हाथ था और उसकी जांच क्यों नहीं हो रही है? आज भी अनुपूरक बजट में बोलते बोलते कांग्रेस विधायक उमेश पटेल  ने कहा कि षड़यंत्रकारी का पर्दाफाश होना चाहिए और ऐसे लोग चाहे वह कोई भी राजनीतिक दल के क्यों न हों, जो लोग वहां पर उपस्थित थे और भीड़ को भड़काने का नाम लिए थे।

विधायक रिकेश ने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, फर्जी तरीके से लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इस बात पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि सदन में एक व्यक्ति ऐसे भी हैं जो भीड़ में वहां पर लोगों को भड़काने का काम कर रहे थे। इस पर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि आप एक फोटो दिखा दीजिए कि ऐसा कोई सदस्य भीड़ में शामिल था। कांग्रेस विधायके के कहने पर रिकेश सेन ने सदन को फोटो पोस्टर दिखाया। इस फोटो पोस्टर में विधायक देवेन्द्र यादव बैठे दिख रहे हैं।

विधायक रिकेश ने कहा कि यह जो फोटो उन्हीं के आईडी से निकाला हुआ है। उनके इंस्टाग्राम से निकाला हुआ, उनके फेसबुक पेज से निकाला हुआ ये पोस्टर है जिन्होंने पूरे भीड़ को भड़काने का काम किया। समाज के लोगों को एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के लोगों ने भड़काने का काम किया है और उसके लिए लगातार पुलिस इसकी जांच भी कर रही है। विधायक रिकेश ने कहा कि क्योंकि उमेश पटेल जी ने कहा एक फोटो दिखा दो हम मान जाएंगे, इसलिए मुझे सदन में यह फोटो लहराना पड़ा। तब कांग्रेस विधायकों ने चुप्पी साध ली। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलजी ने खड़े होकर अवश्य कहा कि रिकेशजी ऐसे सदन में पोस्टर लहराना गलत है। इसको नहीं दिखाना चाहिए, यह आपत्तिजनक है।

विधायक रिकेश ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने भी कहा कि सदन में ऐसे पोस्टर नहीं लहराए जाते लेकिन यह स्पष्ट हो गया इस पोस्टर से। क्योंकि यह उनके ऑफिशियल अकाउंट से है कि उस भीड़ को भड़काने में अगर किसी का हाथ है तो उसे देवेंद्र यादव का हाथ है और उन्होंने एक षड्यंत्र के तहत यूथ कांग्रेस एनएसयूआई के लोगों ने जो हैं, आगजनी की है जिसकी पुलिस जांच कर रही है और जांच के बिंदु में भी कल बलौदा बाजार पुलिस ने देवेंद्र यादव को बुलाया था।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao July 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई के सूर्या मॉल में खाद्य विभाग की दबिश, केएफसी, पिज्जाहट, डोमिनोज में मिली खामियां… नोटिस जारी
Next Article श्री रामलला दर्शन योजना: दुर्ग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम हुआ रवाना श्री रामलला दर्शन योजना: दुर्ग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम हुआ रवाना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?