हैदराबाद (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक ऐसी घटना घटी कि देखने वाले हैरान रह गए। यहां एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकल देखते ही देखते आग का गोला बन गई। आसपास न कहीं आग थी और न ही कोई और ज्वलनशील वस्तु। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। बाइक एक मंदिर के सामने पार्क की गई थी। दोपहर के वक्त बाइक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते मोटरसाइकल जल गई।

जानकारी के मुताबिक रविचंद्रन नाम का शख्स इस मोटरसाइकल को मैसूर से लेकर आया था। वह 387 किलोमीटर की दूरी नॉन स्टॉप तय करके आया था। नई गाड़ी खरीदने के बाद वह सबसे पहले नेट्टिकांति आंजनेय स्वामी के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचा था।
కసాపురంలో బుల్లెట్ బండి మైసూరు నుండి కసాపురం కు నాన్ స్టాప్ గా వచ్చినందుకు పేలిపోయింది #guntakal #RoyalEnfield #Bullet #bike #fire #ACCIDENT #RoyalsFamily #RoyalEnfield pic.twitter.com/GGaRAnCY5x
— 𝘼𝙡𝙡𝙪𝙃𝙖𝙧𝙞𝙨𝙝ᴾᵘˢʰᵖᵃᵀʰᵉᴿᵘˡᵉ (@AlluHarish17) April 3, 2022
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वहां उपस्थित लोग भी हैरान थे कि आखिर आग कैसे लग गई। दरअसल बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया। वहां मौजूद लोगों ने मिलकर आग बुझाई।
बाइक में आग लगने का असली कारण अब तक लोगों को पता नहीं है। घटना में किसी की जान नहीं गई है और न कोई घायल हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले हैदराबाद स्टार्टअप की बनाई एक इलेक्ट्रिक बाइक में आग लग गई थी। इससे इलेक्ट्रिक बाइक की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे थे।




