ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बढ़ सकता है खतरा: देशभर के 174 जिलों में मिले कोरोना के नए घातक स्वरूप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बढ़ सकता है खतरा: देशभर के 174 जिलों में मिले कोरोना के नए घातक स्वरूप

By @dmin
Published: July 8, 2021
Share
Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand
Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच राजधानी दिल्ली समेत, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल और गुजरात में कोरोना के गंभीर स्वरूपों का पता चला है जो कोरोना के संक्रमण की रफ्तार को बढ़ा सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बीच लोगों खास सतर्कता बरतने की सलाह दी है। दरअसल, देशभर के 174 जिलों में कोरोना के ‘अल्फाÓ, ‘बीटाÓ, ‘गामाÓ और ‘डेल्टाÓ स्वरूप की मौजूदगी का पता चला है। कोरोना के इन नए स्वरूपों की वजह से एक बार फिर कोरोना के तेजी से संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। यही नहीं, ये नए स्वरूप टीके की खुराक ले चुके लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहे हैं।

बता दें, अभी तक कोरोना वायरस के 120 से भी अधिक म्यूटेशन की पहचान भारत में हुई है, लेकिन इनमें से अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा स्वरूप ने सबसे अधिक असर दिखाया है। इसके बाद ‘डेल्टा प्लसÓ स्वरूप भी तेजी से बढ़ रहा है।

जहां संक्रमण अधिक, वहां लग सकता है लॉकडाउन
पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ते कोरोना के ग्राफ के मद्देनजर एक बार फिर लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा सकता है। अब तक 73 से अधिक जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक हो चुकी है जिनमें से 48 जिले पूर्वोत्तर राज्यों से हैं। बुधवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में फैसला लिया गया है कि जहां संक्रमण अधिक होगा, वहां लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

अक्तूबर के बाद सबसे कम साप्ताहिक मौतें: डब्ल्यूएचओ
 दुनिया भर में पिछले सप्ताह कोरोना के मामले बढ़े हैं, लेकिन एक सप्ताह में मौतों की संख्या घटकर अक्तूबर के बाद से सबसे निचले स्तर पर है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बुधवार को साप्ताहिक महामारी विज्ञान रिपोर्ट में कहा कि यूरोपीय क्षेत्र के 53 देशों में संक्रमण के मामलों में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 28 जून से 4 जुलाई के बीच कोरोना के 26 लाख से अधिक नए मामले सामने आए, जो पिछले सप्ताह की तुलना में मामूली वृद्धि थी, जबकि सप्ताह में दर्ज की गई मौतों की संख्या सात प्रतिशत घटकर 54 हजार रह गई। यह अक्तूबर के बाद सबसे कम आंकड़ा है।

पोते के सामने किया रेप, कुल्हाड़ी से दिनदहाड़े काटा… बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महिलाएं
छत्तीसगढ़ के छतरी वाले गुरुजी का हुआ सम्मान, लाइव्स रियल हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजे गए
Covid Alert : 230 दिन के उच्चतम स्तर पर कोरोना के आंकड़े, सक्रिय मामले 44 हजार के पार
गुस्से ने लुटी दुनिया: पत्नी को बेटे का लाइव मर्डर दिखा किया सुसाइड, दौड़ती पहुंची ससुराल
Good news : छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट ने खत्म की पुलिस कर्मियों के बच्चों दी जाने वाली छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 5 crore fighting Kovid, the highest emphasis on education and health कोविड से लडऩे 5 करोड़, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा जोर…. डीएमएफ की बैठक में 52 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत
Next Article In the review meeting of agriculture officers of Durg division, Minister Ravindra Choubey said दुर्ग संभाग के कृषि अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मंत्री रविन्द्र चैाबे ने कहा-आउटलेट में बिकेगा कंपोस्ट खाद… लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगाएं पूरी ऊर्जा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?