ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी घटना: सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर की एके-47 से फायरिंग…. 4 जवानों की मौत 3 घायल…. जाने क्या है घटना की वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

बड़ी घटना: सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर की एके-47 से फायरिंग…. 4 जवानों की मौत 3 घायल…. जाने क्या है घटना की वजह

By @dmin
Published: November 8, 2021
Share
CM Baghel's announcement: In Bastar, where the government will start English-medium schools, hostels
CM Baghel's announcement: In Bastar, where the government will start English-medium schools, hostels
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप दिल दहला देने वाली वारदात हुई। कैंप के एक जवान ने अपने ही साथियों पर एके-47 से फायरिंग कर दी। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई तो तीन घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीआरपीएफ कैंप के जिस जवान पर साथियों पर गोली चलाने का आरोप है, वह देर रात नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जवानों के बीच कुछ विवाद हो गया, जो हिंसा में बदल गया। इसके बाद सीआरपीएफ जवान आपे से बाहर हो गया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना कोंटा विकासखंड के ग्राम लिंगनपल्ली स्थित 217 बटालियन कैंप की है। देर रात करीब 3.15 बजे सीआरपीएफ जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी कैंप में 85वीं बटालियन के जवानों का भी कैंप है। देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। अन्य जवान दौड़ कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद अफसरों को जानकारी दी गई। घायल जवानों को तेलंगाना में भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर इलाज के दौरान 3 ने दम तोड़ दिया।

घटना में मारे गए जवान बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले
फायरिंग की घटना में मारे गए 2 जवान बिहार के रहने वाले थे, जबकि 1 पश्चिम बंगाल का निवासी था। चौथे जवान को लेकर अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक जवानों में बिहार निवासी धांजी और राजमणि कुमार यादव व पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल के अलावा एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके अलावा जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं।

आईजी ने कहा: आरापी जवान पुलिस गिरफ्त में
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि लिंगनपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज तड़के करीब 3.15 बजे जवान रितेश ने विवाद के बाद अपनी एके-47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंच गए। अधिकारियों और जवानों ने आरोपी जवान को पकड़ा तथा घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम जिले के अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने चार जवानों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन जवानों का इलाज किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा दुर्भाग्यजनक घटना, मृतक जवानों के प्रति जताई संवेदना 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मृत्यु की दुर्भाग्य जनक घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। श्री बघेल ने घटना में मृतक जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में सबसे बड़ा उछाल: पिछले 24 घंटे में सामने आए 83883 नए मामले….. 38 लाख के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
Big Breaking : वाहनों की चेकिंग में लगे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग, दो जवान शहीद
अब डेंगू-चिकनगुनिया का संकट : दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वयं लिया संज्ञान, सरकार को जारी किया नोटिस
सिद्धू के बिगड़े बोल से खुश नहीं राहुल, कैप्टन को मिली टीम को खुश करने की नसीहत
स्थानीय उत्पादों के सहारे महिलाएं बना रही अलग पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग जिला मुख्यालय की सड़कें खस्ताहाल, अफसरों को सड़कों की मरम्मत कराने या दोबारा डामरीकरण करने में दिलचस्पी नहीं-अरूण वोरा दुर्ग जिला मुख्यालय की सड़कें खस्ताहाल, अफसरों को सड़कों की मरम्मत कराने या दोबारा डामरीकरण करने में दिलचस्पी नहीं-अरूण वोरा
Next Article लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश भाजपा में बढ़ा योगी का कद, दिल्ली की बैठक में अहम प्रस्ताव पेश करने से मिले संकेत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?