ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: आपरेशन शिवनाथ सफल: लोकल मछुआरों की मदद से शिवनाथ में गिरी कार तीसरे दिन मिली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बड़ी खबर: आपरेशन शिवनाथ सफल: लोकल मछुआरों की मदद से शिवनाथ में गिरी कार तीसरे दिन मिली

By @dmin
Published: July 20, 2022
Share
बड़ी खबर: आपरेशन शिवनाथ सफल: लोकल मछुआरों की मदद से शिवनाथ में गिरी कार तीसरे दिन मिली
बड़ी खबर: आपरेशन शिवनाथ सफल: लोकल मछुआरों की मदद से शिवनाथ में गिरी कार तीसरे दिन मिली
SHARE

सफल रहा एसडीआरएफ व एनडीआरएफ का रेस्क्यू
कार में सवार लोगों की नहीं हो सकी पहचान
भिलाई। दुर्ग के शिवनाथ नदी में रविवार की रात को गिरी कार की तलाश आज तीसरे दिन पूरी हो गई। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने आज सुबह तीन लोकल मछुआरों को साथ लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था, जो दोपहर बाद सफल हो गई। लेकिन समाचार छपे जाने तक घटना के 60 घंटे बाद भी कार में सवार लोगों की न तो पहचान उजागर हो सकी है और न ही उनकी संख्या का पता चल पाया है।

रविवार की रात को शिवनाथ नदी के पुराने पूल से अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिरने से लापता कार की तलाश आज स्थानीय मछुआरों के साथ शुरू की गई। इसके पहले सोमवार और मंगलवार को एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम ने सुबह से शाम तक प्रयास किया, लेकिन नदी में गिरी कार का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। रेस्क्यू टीम ने छह बोट लेकर नदी में सर्चिंग किया। इस दौरान पानी के अंदर कैमरे भी डाले गए। लेकिन पानी मटमैला होने से कार दिखाई नहीं दिया। मैगनेट का भी उपयोग सफल नहीं हो सका। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी रेस्क्यू टीम के साथ बोट में सवार होकर सर्चिंग में हिस्सा लिया। सफलता नहीं मिलने पर आज फिर नई योजना के तहत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जो कि सफल रहा।

आज एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम तीन स्थानीय मछुआरों को लेकर नदी में उतरी। स्थानीय मछुआरों को नदी की अलग अलग जगह पर गहराई सहित अन्य बातों की जानकारी है। इससे मदद मिलने की उम्मीद के साथ एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम छह बोट के साथ आज के अभियान को गति प्रदान की। वहीं लगभग एक घंटे पानी के अंदर कार मौजूदगी का पता लगा लिया गया। वहीं नदी में गहराई अधिक होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही थी। वहीें अब कार को निकालने की रेस्क्यू जारी है।

इधर लगभग 60 घंटे के बाद भी कार में सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाना इस घटना का सबसे अहम पहलू बना हुआ है। पुलिस ने आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर कार में सवार लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। कार के बाहर आने के बाद उसके नंबर के आधार पर आरटीओ से पता लगाकर वाहन मालिक की पहचान की जाएगी, जिससे कार में सवार लोगों की भी पहचान हो सकेगी।

Big news : भिलाई में बन रहा था नकली गुडनाइट लिक्विड, कंपनी की शिकायत पर धराए चार दुकानदार
श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश, बैठक में बोले- कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जांच में नहीं चलेगी लापरवाही
पति से विवाद के बाद पत्नी ने कर दिया ऐसा कांड, एक सप्ताह तक मुंह छिपाता रहा पति… जानें क्या है मामला
गौतम गंभीर को आईएसआईएस से फिर मिली जान से मारने की धमकी, तीसरी बार आया ईमेल
मल्टी-यूटिलिटी सेंटर ने खोला स्वरोजगार का द्वार, महिलाओं ने अकुशल श्रम से व्यवसाय की ओर बढ़ाए कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वानांचल के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर रहें हैं पढ़ाई बॉयफ्रेंड गाली देता था, इसलिए मार दिया: विधवा महिला से था अवैध संंबंध उसी ने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 273 # 20 july 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?