ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी कामयाबी: सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी सहित जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया, हथियार भी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ी कामयाबी: सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी सहित जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया, हथियार भी बरामद

By @dmin
Published: January 5, 2022
Share
24 घंटे में 300 आतंकी ढेर, तालिबानियों के लिए काल बनी सेना
24 घंटे में 300 आतंकी ढेर, तालिबानियों के लिए काल बनी सेना
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया है। इनमें एक पाकिस्तान का आतंकी भी शामिल है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, खुफिया विभाग से पुलवामा जिले के चांदगाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। इस पर सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया। सुरक्षाबलों से खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए जैश के तीन आतंकवादी मार गिराए। इनमें से एक पाकिस्तानी नागरिक है। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि अभी तक 2 एम-4 कार्बाइन और 1 एके सीरीज राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

J&K: An encounter is underway between security forces and terrorists in Chandgam area of Pulwama district. One terrorist has been killed in the operation, as per police.

(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/uAZJwwpqTo

— ANI (@ANI) January 5, 2022

इससे पहले कल दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। दोनों स्थानीय आतंकी लश्कर-ए-ताइबा के सदस्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल इनके नामों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले कुलगाम के मिरहामा में बुधवार को पाकिस्तानी जैश कमांडर समेत तीन आतंकी मारे गए थे।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबलों को मंगलवार को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सुबह ही ओके इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। शवों के पास से एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है।

आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकी कई आपराधिक वारदातों में शामिल थे। पुलिस इनका विस्तृत आपराधिक इतिहास पता कर रही है।

एक माह में 7 पाकिस्तानियों समेत 29 आतंकी मार गिराए
दिसंबर माह से अब तक सात पाकिस्तानी समेत 29 आतंकवादी सुरक्षाबलों के हाथों मुठभेड़ में मारे गए हैं। पिछले पांच दिनों में घाटी में 14 आतंकियों का काम तमाम किया गया है। जिसमें चार पाकिस्तानी हैं।

महिला आयोग की समझाइश पर पति-पत्नी साथ रहने हुए तैयार…
Success of Durg Police: 500 से ज्यादा आटो और 25 सीसीटीवी फुटेज, ऐसे पकड़े गए कैंसर का इलाज कराने आए बुजुर्ग के लुटेरे
राज्यपाल डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने भेंट, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
महिला को जिंदा जलाकर ट्रैक पर फेंका, झुलसी हालत में पुलिस को मिली… अस्पताल में भर्ती
शिंदे कैंप में बगावत! मंत्री न बनाए जाने से नाराज विधायक के ट्वीट ने दिए कई संकेत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस-ट्रक में भीषण टक्कर, 8 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत बस-ट्रक में भीषण टक्कर, 8 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत
Next Article तीसरी लहर का कहर और तेज, मिले ढाई लाख नए केस, 6 दिन में 150% का इजाफा कोरोना ने पकड़ ली डराने वाली रफ्तार, एक दिन में नए केस 58 हजार पार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?