ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा हादसा: बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 बरातियों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ा हादसा: बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 बरातियों की मौत

By @dmin
Published: February 22, 2022
Share
बाल-बाल बचे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, राजस्थान में कार का हुआ एक्सीडेंट
बाल-बाल बचे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, राजस्थान में कार का हुआ एक्सीडेंट
SHARE

चंपावत (एजेंसी)। उत्तराखंड के चंपावत में सोमवार को एक बड़ी अनहोनी हो गई है। चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बारात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा, जिसमें 14 बरातियों की मौत हो गई। चंपावत से करीब 65 किमी दूर इस स्थान पर एक परिवार में शादी थी।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर वाहन दुर्घटना में 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने सभी गए थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना की आशंका मानी जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूखीढांग-डांडा-मीनार सड़क पर हुई दुर्घटना के 11 मृतक
लक्ष्मण सिंह 61 पुत्र ध्यान सिंह, केदार सिंह 62 पुत्र दान सिंह, ईश्वर सिंह 40 पुत्र फतेह सिंह, उमेद सिंह 48 पुत्र गणेश सिंह, हयात सिंह 37 पुत्र दिवान सिंह, पुष्पा देवी 50 पत्नी शेर सिंह (सभी ककनई गांव) पुनी देवी 55 पत्नी नारायण सिंह, भगवती देवी 45 पत्नी होशियार सिंह (दोनों हल्द्वानी), बसंती देवी 35 (चंपावत), श्याम लाल 50 पुत्र दनी राम और विजय लाल 48 पुत्र ईश्वरी राम (दोनों डांडा)।

सुखीडांग रीठा साहिब रोड के पास एक वाहन के खाई में गिरने से 14 लोगों की मृत्यु हो गई और दो लोग घायल हो गए।

– डीजी नीलेश आनंद भरणे, कुमाऊं, उत्तराखंड
छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटे में मले 27 नए मरीज… 15 जिलों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं
भाजपा नेता की हत्या के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, पीएफआई से जुड़े 14 दोषियों को फांसी की सजा
CG Politics: इस बार किसका भाग्य खोलेगी सत्ता की ‘मास्टर की’
मुख्यमंत्री ने रमदहा जलप्रपात में हुए हादसे पर दुःख व्यक्त किया… कलेक्टर को दिए रेस्क्यू ऑपरेशन मॉनिटर करने के निर्देश
शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, शराब दुकानों के खुलने और बंद होने का टाइम बदला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सस्ती दवा की राह आसान: शहर को मिला पांचवा जेनेरिक मेडिकल स्टोर… महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ
Next Article एयर इंडिया का सरकार को बाय, अब नया महाराजा होगा टाटा, 70 साल बाद घर वापसी गहराता युद्ध संकट: भारतीयों के लिए शुरू हुआ निकासी अभियान, यूक्रेन रवाना हुई एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?