ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार, 43 करोड़ खाताधारकों को होगा फायदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार, 43 करोड़ खाताधारकों को होगा फायदा

By @dmin
Published: August 28, 2021
Share
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जन-धन खाताधारकों को जीवन बीमा और दुर्घटना कवर देने पर विचार कर रही है। सरकार, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा (पीएमएसबीवाई) के तहत बीमा कवर देना चाहती है। वित्त मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया, इस बारे में बैंकों को पहले ही सूचित कर दिया गया है। सरकार के इस कदम का फायदा 43 करोड़ जन-धन खाताधारकों को मिलने की उम्मीद है।

342 रुपए प्रीमियम
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति (पीएमजेजेबीवाई) के तहत प्रति दिन 1 रुपए से कम के प्रीमियम पर 2 लाख रुपए की जीवन बीमा मिलती है। सालाना 330 रुपए का प्रीमियम देना होता है। वहीं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा (पीएमएसबीवाई) योजना आकस्मिक जोखिमों को कवर करती है। यह योजना आकस्मिक मृत्यु और पूर्ण विकलांगता के लिए 2 लाख रुपए तक का कवर देती है। इसके अलावा आंशिक विकलांगता के लिए 1 लाख रुपए मिलते हैं। इसके लिए सालाना 12 रुपये का प्रीमियम देना होता है। कहने का मतलब ये है कि 342 रुपए के खर्च में जन-धन खाताधारकों को 4 लाख रुपए तक की बीमा मिल जाएगी।

43 करोड़ से ज्यादा खाताधारक
प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत बैंक खाताधारकों की संख्या बढ़कर 43 करोड़ से ज्यादा हो गई है। वहीं, इन खातों में जमा राशि बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। आपको बता दें कि पीएमजेडीवाई की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने 15 अगस्त, 2014 को की थी। साथ ही इसे वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए इसे 28 अगस्त को शुरू किया गया था। इसके आज यानी 28 अगस्त 2021 को सात साल पूरे हो गए हैं।

23.87 करोड़ खाताधारक महिलाएं
वित्त मंत्रालय के मुताबिक अद्र्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में जन-धन खाताधारकों की कुल संख्या 18 अगस्त, 2021 तक 43.04 करोड़ हो गई है। इसमें से 55.47 प्रतिशत या 23.87 करोड़ खाताधारक महिलाएं और 66.69 प्रतिशत यानी 28.70 करोड़ खाताधारक पुरुष हैं। मंत्रालय के अनुसार इस योजना के पहले वर्ष में 17.90 करोड़ जन-धन खाते खोले गए थे।

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला
एयरपोर्ट बड़ा हादसा टला, विमानों के पास पुशबैक वाहन में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
पार्षद सीमा साहू को मिली एमआईसी में जगह, महिला एवं बाल विकास का मिला प्रभार
विकराल बन चुकी है पार्किंग समस्या, साल में 26 घंटे पार्किंग की तलाश में गंवा देते हैं लोग
कोरोना के नए मामलों में गिरावट, 24 घंटे में आए 11692 केस, 28 संक्रमितों की जान गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वायुसेना की ताकत बढ़ेगी: रूस से 70 हजार एके-103 राइफल खरीदेगा भारत, पुरानी हो चुकीं इंसास राइफलों की जगह इस्तेमाल होंगी वायुसेना की ताकत बढ़ेगी: रूस से 70 हजार एके-103 राइफल खरीदेगा भारत, पुरानी हो चुकीं इंसास राइफलों की जगह इस्तेमाल होंगी
Next Article तपस्वी “रत्न नंदा देवी पारख”का किया बहुमान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?