ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दल्लीराजहरा और बैलाडीला एफ.एम. ट्रांसमीटरों का किया उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दल्लीराजहरा और बैलाडीला एफ.एम. ट्रांसमीटरों का किया उद्घाटन

By Om Prakash Verma
Published: April 29, 2023
Share
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दल्लीराजहरा और बैलाडीला एफ.एम. ट्रांसमीटरों का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दल्लीराजहरा और बैलाडीला एफ.एम. ट्रांसमीटरों का किया उद्घाटन
SHARE

बालोद (पीआईबी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 100 वॉट क्षमता वाले 91 नये एफ.एम. ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री द्वारा 100 वॉट क्षमता वाले जिन 91 एफ.एम. ट्रांसमीटर का वर्चुअल शुभारंभ किया गया, उनमें छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के दल्लीराजहरा क्षेत्र में स्थित ट्रांसमीटर और माओवाद प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला में स्थित ट्रांसमीटर भी शामिल हैं । इस उद्घाटन से देश में रेडियो कनेक्टिविटी को और बढ़ावा मिलेगा ।

बालोद जिले के दल्लीराजहरा में आयोजित कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र में एफ.एम. ट्रांसमीटर शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। मोहन मंडावी ने कहा कि एफ.एम. ट्रांसमीटर के शुरू होने से दल्लीराजहरा और उसके आसपास के श्रोता एफ.एम. पर प्रसारित होने वाले समाचारां और अन्य कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।

वहीं, दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री अजय मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने केन्द्र सरकार के इस प्रयास को बस्तर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि एफ.एम. ट्रांसमीटर शुरू होने से बैलाडीला जैसे दूरस्थ क्षेत्र में लोगों को स्थानीय बोली में महत्वपूर्ण जानकारी के साथ ही मनोरंजक कार्यक्रम भी सुनने को मिलेंगे।

बैलाडीला और दल्लीराजहरा क्षेत्र में स्थित एफ.एम. ट्रांसमीटरों से होने वाले रिले को आसपास के करीब 20 किलोमीटर तक के क्षेत्र में सुना जा सकेगा । इन क्षेत्रों के लोगों ने इन ट्रांसमीटरों के शुरू होने पर बहुत खुशी जाहिर की है । उनका कहना है कि इससे उन्हें अब एफ.एम. के जरिए प्रसारित होने वाले समाचारों के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी सुनने को मिलेंगे।

आज देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में 100 वॉट क्षमता वाले 91 नये एफ.एम. ट्रांसमीटरों का शुरू होना देश में एफ.एम. कनेक्टिविटी बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्षाता है। एफ.एम. कनेक्टिविटी के इस विस्तार को करते समय आकांक्षी जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में कवरेज बढ़ाने पर विषेश ध्यान दिया गया है। आज इन ट्रांसमीटरों के शुरू होने से आकाशवाणी की एफ.एम. सेवा से और दो करोड़ लोग जुड़ गए हैं। साथ ही इसकी पहुंच अब करीब 35 हजार स्क्वायर किलोमीटर तक हो जाएगी।

पदक विजेता हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ी होंगे मालामाल, मिलेंगे ढाई-ढाई करोड़ रुपये और नौकरी
Bhilai Breaking : फिर एक ATM में सेंधमारी, मशीन में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास… जांच में जुटी पुलिस
बीजापुर में कुकर और टिफिन बम के साथ पकड़ाए पांच संदिग्ध, पुलिस को देख भागने की कर रहे थे कोशिश
देश में युसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, सीएम ने किया पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण
देश में लगातार घट रही कोरोना की रफ्तार….. बीते 24 घंटे में मिले 26567 संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मन की बात @100 के अवसर पर राजभवन रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन मन की बात @100 के अवसर पर राजभवन रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन
Next Article श्रम दिवस पर विशेष… श्रमिकों और किसानों का बढ़ा मान, बोरे बासी को मिली वैश्विक पहचान... श्रम दिवस पर विशेष… श्रमिकों और किसानों का बढ़ा मान, बोरे बासी को मिली वैश्विक पहचान…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?