ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में बीते 10 दिनों में 16.25 लाख लोगों ने लगवाए प्रिकॉशन डोज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश में बीते 10 दिनों में 16.25 लाख लोगों ने लगवाए प्रिकॉशन डोज

By @dmin
Published: July 26, 2022
Share
अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग
अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग
SHARE

कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के अंतर्गत 18 से 59 वर्ष के व्यक्तियों को भी लगाया जा रहा नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज
30 सितम्बर तक सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों में नि:शुल्क लगाया जाएगा
स्वास्थ्य विभाग ने की अपील, सभी पात्र लोग जरूर लगवाएं प्रिकॉशन डोज
रायपुर। प्रदेश में पिछले दस दिनों (15 से 24 जुलाई) में कोरोना से बचाव के लिए 16 लाख 25 हजार 792 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवाया है। राज्य के 24 लाख 95 हजार 168 नागरिकों ने अब तक (24 जुलाई तक) प्रिकॉशन डोज लगवा लिया है। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई से प्रदेश भर में 18 वर्ष से 59 वर्ष के लोगों को भी सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। पहले इन केंद्रों पर केवल स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को ही नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी पात्र लोगों से प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवाने की अपील की है।

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 दिनों तक चलने वाले कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के तहत आगामी 30 सितम्बर तक 18 वर्ष से 59 वर्ष के लोगों को कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाया जाएगा। प्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत 18 साल से अधिक उम्र के एक करोड़ 70 लाख पात्र लोगों को नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ चिन्हांकित स्थलों पर कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज़ नि:शुल्क लगाई जा रही है।

कोरोना वैक्सीन के दूसरे टीके के 6 माह बाद लगवा सकते हैं बूस्टर डोज
कोरोना टीकाकरण के राज्य नोडल अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री विलास संदिपान भोसकर ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत प्रिकॉशन डोज की नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है। इसके लिए सभी जिलों को विशेष कार्ययोजना के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के सभी कोविड वैक्सीनेशन केंद्रों पर यह सुविधा दी जा रही है। ऐसे लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए छह माह या 26 सप्ताह पूर्ण हो चुके हैं, वे इन केन्द्रों पर जाकर नि:शुल्क बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए कोविन एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।टीकाकरण संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए नि:शुल्क टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।

लापरवाही: बेबी केयर अग्निकांड के बाद जांच में खुलासा, 900 अस्पतालों ने नहीं लिया फायर एनओसी
बड़ी आतंकी वारदात: आतंकियों ने बीजेपी नेता और उनकी पत्नी को मारी गोली… दोनों की मौत
Bhilai News : ट्रांसपोर्ट इंद्रजीत सिंह को धमकी मामले में दो और गिरफ्तार, जांच में सामने आए थे इनके नाम
Railway Breaking : टीटलागढ़-लाखोली के बीच ब्रिज निर्माण, इस रूट पर रेलवे ने रद्द की यह ट्रेनें
सामाजिक न्याय और समानता के महान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर को मुख्यमंत्री साय ने किया नमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ से विद्यार्थियों का चयनित दल आनंद-गुजरात के लिए रवाना आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ से विद्यार्थियों का चयनित दल आनंद-गुजरात के लिए रवाना
Next Article उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य थीम पर बिजली महोत्सव का आगाज, 30 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के हर जिले में होंगे आयोजन उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य थीम पर बिजली महोत्सव का आगाज, 30 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के हर जिले में होंगे आयोजन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?