ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ा निर्णय… होलसेल डीलर एवं निर्माता तक पहुंचेगी निगम की टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ा निर्णय… होलसेल डीलर एवं निर्माता तक पहुंचेगी निगम की टीम

By @dmin
Published: August 30, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने आज स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक ली। मुद्दा था प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर सभी स्थानों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई का। बैठक में निगम भिलाई का पूरा स्वास्थ्य महकमा मौजूद रहा। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं जोन आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा सहित हेल्थ विभाग के आला अधिकारी/कर्मचारी इस बैठक में मौजूद रहे। प्रमुख रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक पर उचित कार्यवाही के लिए बैठक में रणनीति तैयार की गई। हालांकि बाजार क्षेत्रों में निगम प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगातार छापे मारकर उचित कार्रवाई कर रही है, परंतु अब इनके निर्माता एवं होलसेल डीलर तक निगम पहुंचेगा ताकि ऐसे लोगों पर शिकंजा कसते हुए मार्केट तक प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक न पहुंच पाए।

सुबह एवं रात्रि में भी इसको लेकर कार्यवाही की जा रही है वहीं जहां भी प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है उस पर अंकुश लगाने का काम भिलाई निगम कर रहा है लगातार जुर्माने की कार्रवाई भी जारी है। प्राय: भिलाई के मार्केट से प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का नामोनिशान गायब हो चुका है। परंतु जो लोग चोरी छुपे बेच रहे हैं उन पर भी निगम प्रशासन की पुख्ता नजर अब रहेगी। ज्यादातर जिन इलाकों एवं मार्केट क्षेत्रों में इन प्लास्टिक का उपयोग होता है वहां पर विशेष रूप से नजर रखा जाएगा। खासकर शराब दुकानों के समीप चखना सेंटर व अहाता पर भी विशेष रुप से टीम पहुंचेगी।

इसके लिए आबकारी विभाग को भी निगम सहयोग के लिए पत्र प्रेषित करेगा ताकि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर विशेष रूप से कार्रवाई हो सके और शहर से इसका खात्मा हो सके। इसे हटाने के साथ ही इसका विकल्प भी निगम निर्धारित कर रहा है इसकी जिम्मेदारी ताकि कोई सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें और कपड़ों के थैले एवं बर्तनों आदि का उपयोग करें इसके लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। शादी एवं पार्टियों में होने वाले आयोजनों पर भी निगम प्रशासन नजर रखेगा और यहां पर यदि सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पाया गया तो ऐसे आयोजन पर भी कार्रवाई होगी तथा जुर्माना भी लगाया जाएगा। ज्यादातर उपयोग होने वाले स्थानों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सजग होकर निगम कार्यवाही करने के बड़ी मंशा में है। निगम की एक विशेष टीम बड़े विक्रेताओं पर नजर रखेगी और इनको सूचीबद्ध करते हुए छापामार कार्यवाही करेगी।

यह है बैन मिला तो होगी तगड़ी कार्रवाई अगर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंधित सामग्री की बात करें तो विशेषकर इयरबड्स, बलून स्टिक, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, स्ट्रॉ, कैरी बैग, प्लास्टिक शीट, प्लास्टिक प्लेट्स, प्लास्टिक कप, प्लास्टिक ग्लास, प्लास्टिक चम्मच एवं चाकू प्लास्टिक ट्रे, प्लास्टिक मिठाई बॉक्स, प्लास्टिक इनविटेशन कार्ड, सिगरेट पैकेट, प्लास्टिक झंडा, प्लास्टिक बैनर, एवं डेकोरेशन थर्माकोल भिलाई निगम में बैन है। यदि किसी के पास यह मिला तो कार्रवाई सुनिश्चित है। सभी भिलाई शहर वासियों से अपील है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का न ही विक्रय करें और न ही उपयोग करें।

फोर्स की सख्ती से रूकी दवा की सप्लाई चेन, 40 नक्सलियों की इलाज के अभाव में हुई मौत: अशोक जुनेजा
एक मामूली पान दुकान संचालक के न्योते पर पान खाने पहुंचे CM भूपेश, बोले पुराने दिन याद आ गए, गजब का स्वाद है इस पान में….
विश्व पुनर्जीवन सम्मेलन–2025 : सिम्स के विशेषज्ञों ने रखा शोध- प्री-इक्लेम्पसिया, इक्लेम्पसिया और माइक्रोबायोटा पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा
मुख्यमंत्री साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात पर वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के िलए दिया निमंत्रण
बलौदाबाजार प्रशासन की लोगों से अपील : लोक शांति भंग करने वालों की दें जानकारी, गुप्त रखा जाएगा नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गणेश प्रतिमाओं के साथ तोडफ़ोड़, भाजपा और शिवसेना के हंगामे के बाद दर्ज हुआ एफआईआर
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: इसलिए ज्यादा नाराज हैं सरकारी कर्मचारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?