ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पॉल्यूशन से स्किन को दूर रखने के लिए ट्राय करें ये 5 फेशियल…
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

पॉल्यूशन से स्किन को दूर रखने के लिए ट्राय करें ये 5 फेशियल…

By Sonu Sahu Published December 8, 2022
Share
SHARE

क्या आप जानते हैं प्रदूषण न सिर्फ आप की सेहत के लिए नुकसानदेह है वरन आप के चेहरे की खूबसूरती चुराने का काम भी करता है. समय से पहले स्किन एजिंग, पिगमेंटेशन, स्किन पोर्स में ब्लॉकेज जैसी कई समस्याएं खड़ी हो रही हैं. दरअसल जहरीली धुंध में मौजूद बहुत सूक्ष्म रासायनिक कण हमारे रोमछिद्रों के मुकाबले 20 गुना छोटे होने के कारण बाहरी स्किन से होते हुए रोमछिद्रों में प्रवेश कर के स्किन की नमी खत्म कर देते हैं. इस से स्किन में लालिमा, सूजन, काले दागधब्बे आदि दिखने लगते है और स्किन निर्जीव, शुष्क, और बुझीबुझी सी दिखने लगती है . आइये जानते हैं एल्पस कॉस्मेटिक क्लीनिक की फांउडर डायरेक्टर भारती तनेजा से कुछ फेशियल ट्रीटमेंट के बारे में जो प्रदूषण से रौनक खो चुकी आप की स्किन में पहले जैसी चमक ला सके.

Contents
एंटीऑक्सीडेंट फेशियलचारकोल फेशियलफ्रूट फेशियलरेड वाइन फेशियलअल्फा हाइड्रोक्सी एसिड फेशियल

एंटीऑक्सीडेंट फेशियल

एंटीऔक्सीडेंट एक तरह के केमिकल्स होते हैं जो स्किन पर जमी डस्ट और खराब हुई स्किन को साफ करने में मदद देते हैं . इस फेशियल में क्रीम और मास्क होते है जो विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई से समृद्ध होते हैं .यह फेशियल पोर्स को गहराई से साफ कर हर तरह की अशुद्धियों को दूर करता है. स्किन साफ कर उसे पोषण डाटा है और स्किन को मुलायम और नरम बनाता है. यह फेशियल हमारे फेस से डेड सेल्स, पिम्पलस, वाइट हेड्स और ब्लैक हेड्स हटाने में मदद करता है.

चारकोल फेशियल

चारकोल में एंटी पॉल्यूशन प्रॉपर्टीज होती हैं. इस फेशियल में एक्टिवेटेड प्योर चारकोल को स्किन पर एप्लाई किया जाता है. इस में एडवांस टेक्नोलॉजी वाला लेजर ट्रीटमेंट दिया जाता है जिस से थोड़ी ही देर में ही चेहरा साफ और तरोताजा नजर आने लगता है. अगर आप की स्किन बेजान और मुरझाई हुई नजर आ रही है तो कम से कम एक बार इस फेशियल को जरूर ट्राई करें. तेजी से बदलते मौसम और डस्ट को हटाने में यह बहुत उपयोगी है. इस से स्किन को पूरी तरह से डीप क्लीन किया जाता है. इसे फेस पर 20 मिनट तक लगाने के बाद स्किन के सारे पोलूटेड पार्टिकल्स बाहर आ जाते है. चारकोल में नेचुरल मिनरल्स होने से फेस की स्किन को बहुत टाइटनेस मिलती है.

फ्रूट फेशियल

फ्रूट फेशियल में किसी भी तरह के केमिकल्स नहीं होते जिस की वजह से यह स्किन के लिए सुरक्षित है. फ्रूट्स में मौजूद सभी पोषक तत्व जैसे कि मिनरल्स और विटमिन्स भरपूर मात्रा में चेहरे को मिलते हैं. स्ट्रॉबेरी फेशियल स्किन की टोन को लाइट करने में मदद करता है. इस में मौजूद विटमिन सी और ऐंटीऑक्सिडेंट्स स्किन से फ्री रेडिकल्स और अन्य गंदगी को निकालने में मदद करते हैं और फ्रेश लुक देते हैं. चेहरे की खूबसूरती के लिए एप्पल फेशियल भी कारगर माना जाता है. सेब में ऐसे तत्व होते हैं जो स्किन की टोन को लाइट करते हैं और चमक बढ़ा देते हैं. यह एजिंग इफेक्ट को भी कम करता है.

रेड वाइन फेशियल

रेड वाइन एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है जो विटामिन सी से 20 गुना अधिक प्रभावी होता है और विटामिन ई से पचास गुना अधिक प्रभावी होता है. रेड वाइन फेशियल से नमी और झुर्रियां घटती हैं. रेड वाइन रेस्वेराट्रोल जैसे एंटीऔक्सीडेंट से समृद्ध है जो नई स्किन सेल्स के निर्माण में मदद करता है. अगर स्किन ड्राई है तो इसे न कराएं क्यों कि इस से स्किन काली पड सकती है. रेड वाइन को स्किन पर सीधे नहीं लगाया जाता क्यों कि इस में एल्कोहॉल की मात्रा ज्यादा होती है. रेड वाइन फेशियल को हमेशा पानी या रोजवॉटर के साथ मिला कर ही लगाया जाता है. तैलीय स्किन वालों के लिए रेड वाइन फेशियल अच्छा है. इस में मौजूद औषधीय घटक स्किन की सूजन को कम करने में भी मददगार साबित होता है. वाइन फेशियल्स से चेहरे पर चमक आ जाती है.

अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड फेशियल

जब हमारी अंदरुनी स्किन को ताजी हवा नहीं मिल पाती तब हमारा फेस फेडेड नजर आने लगता है. फेस की चमक को वापिस लाने और डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड फेशियल किया जाता है. अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड नेचुरल और सिंथेटिक इंग्रेडिएंट्स का एक समूह होता है.

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Sonu Sahu December 8, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 55 # 08 December 2022
Next Article सर्दियों में इन 5 परेशानियों का इलाज है हरा लहसुन…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?