भाजयुमो के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे भिलाई से बड़े दिग्गज
भिलाई. प्रदेश सरकार के खिलाफ हो रहे बड़े सियासी प्रदर्शन में शामिल होने भाजपाई राजधानी पहुंचे। हालांकि सीएम हाउस में एक दिन पहले ही बैरिकेटिंग के साथ ही ट्रक माउंटेन कंटेनर लगाकर सीएम हाउस के चारो ओर सुरक्षा घेरा बना दिया है। इधर पूरा शहर छावनी में तब्दील हो चुका है। भिलाई से भी सुबह से भाजयुमो के साथही भाजपा के बड़े दिग्गज अपने-अपने काफिले के संग रायपुर पहुंचे। पुलिस नेभी उन्हें रास्तेभर कही नहीं रोका और वे सभी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। लेकिन पुलिस की गिरफ्तारी और बीच में ही रोके जाने की संभावना को देख दुर्ग से बड़े भाजपाा नेता एंबुलेंस में सवार होकर पहुंचे। क्योंकि एंबुलेस को चेक करने की संभावना कम ही होती है। इधर रायपुर पहुंचने के बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने एकात्म परिसर में बैठकभी ली और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलने की अपील की। इधर पूरे शहरभर में प्रदेशभर में भाजपा के दिग्गज पहुंचे हैं। भिलाई से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक विद्यारतन भसीन, दुर्ग से राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पांडेय, राकेशपांडेय, भिलाई और दुर्ग के जिला भाजपा अध्यक्ष, भाजपा के सभी पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा की सदस्य शामिल होने राजधानी पहुंचे।
16 साल बाद बड़ा आंदोलन
छत्तीसगढ़ बनने के बाद जोगी शासनकाल में भाजपा ने बड़ा आंदोलन कियाथा। उसके बाद 15 साल भाजपा शासन में रही और अब विपक्ष की भूमिका में आने के करीब साढ़े तीन साल बाद भाजपा का यह सबसे बड़ा आंदोलन माना जा रहा है जिसमें भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। युवाओं बेरोजगारी भत्ता देने की मांग के साथ भाजयुमो यहां हर उस मुद्दे पर प्रदर्शन करेगा जिसकी घोषणा कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में शामिल की थी।
नई ऊर्जा का संचार
आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करने के नजरिए से भी इस प्रदर्शन को खास माना जा रहा है। इस आंदोलन में शामिल होने हर बड़े नेता ने सोशल मीडिया में अपने-अपने तरीके से खूब प्रचार भी किया ताकि लाखों की संख्या में लोग राजधानी में सीएम हाउस को घेरने पहुंचे।




