ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक करने में किसका हाथ? पता करेगी यह खास टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक करने में किसका हाथ? पता करेगी यह खास टीम

By @dmin
Published: December 12, 2021
Share
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट को शनिवार देर रात हैकर्स ने हैक कर तीन मिनट के भीतर दो ट्वीट कर दिए। इससे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया। ये ट्वीट देर रात करीब 2.11 बजे से 2.15 के बीच किए गए। वहीं इस घटना के बाद से सरकार अब हरकत में आ गई है। अधिकारी अब हैकर्स का पता लगाने के लिए एड़ी चोटी का जोड़ लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सरकार ने इसकी जांच के लिए खास टीम लगा दी है जो कि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के जरिए हैकर्स का पता लगाएगी।

जांच के लिए CERT-IN टीम को लगाया गया
सूत्रों के अनुसार हैकर्स का पता लगाने के लिए इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स  टीम (CERT-IN) को लगाया गया है और वह इसके सोर्स का पता लगाने का कोशिश कर रही है। हैकिंग का पता लगाने के लिए यह टीम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। CERT-IN केंद्र सरकार की एक विशेष जांच एजेंसी है जो मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी के अंदर काम करती है। इसका काम भारत सरकार की हैकिंग और फिशिंग जैसे गंभीर साइबर खतरों से निपटना है। 

The Twitter handle of PM @narendramodi was very briefly compromised. The matter was escalated to Twitter and the account has been immediately secured.

In the brief period that the account was compromised, any Tweet shared must be ignored.

— PMO India (@PMOIndia) December 11, 2021

ट्विटर ने जारी किया बयान
वहीं अब ट्विटर ने इस घटना पर बयान जारी कर सफाई दी है। ट्विटर स्पोक्स ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ संचार की 24X7 खुली लाइनें हैं और जैसे ही हमें इस गतिविधि के बारे में पता चला, हमारी टीमों ने प्रभावित अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। हमारी जांच से पता चला है कि इस समय किसी तरह के खतरे का कोई संकेत नहीं हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके पीछे ‘बिटक्वाइन माफिया’ का हाथ बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल हैक होने की जानकारी सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। इसे लेकर यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। इसके बाद से ही हैशटैग हैक्ड और हैकर्स ट्रेंड करने लगे। हैशटैग हैक्ड भारत में रात में ही चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सुरक्षा का गंभीर खतरा और ‘बिटक्वाइन माफिया’ का काम बताया। कई लोगों ने यहां तक आशंका जताई कि इस घटना के बाद क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार पहला ट्वीट 2.11 बजे किया गया, जिसे दो मिनट के भीतर डिलीट कर दिया गया। परंतु इसके डिलीट होते ही एक दूसरा ट्वीट 2.14 बजे किया गया। हालांकि दोनों में एक समान बात लिखी हुई थी। इस दोबारा किए गए ट्वीट को भी डिलीट कर दिया गया। 

सीरम ने राज्य सरकार के लिए वैक्सीन के दाम में 100 रुपये की कटौती की, जानिए क्या होगी नई कीमत
CG Breaking : फरारी काट रहे रेप के दो आरोपी पकड़ाए, एक आरोपी हिमाचल में छिपा था तो दूसरा बिहार के जेल में था बंद
Bhilai Breaking : कपिल शर्मा शो में आया एड और फंस गया शख्स, शेयर ट्रेंडिंग में गंवा दिए 35 लाख रुपए
जाको राखे साइंया, मार सके न कोय : मासूम राहुल ने इन मुहावरो को सच साबित किया
पढ़ाई में नहीं लग रहा था मन, काम की तलाश में चला गया था मुंबई… वापस लेकर लौटी छावनी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल प्रदेश में गठित होगा राज्य ग्रीन काउंसिल, सीएम बघेल होंगे अध्यक्ष
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used छत्तीसगढ़ में कोई ओमिक्रॉन नहीं : विदेश से बिलासपुर आए दो लोगों में पाया गया था कोरोना, रिपोर्ट आई निगेटिव

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?