ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पारिवारिक मूल्यों का बखान करती सूरज बड़जात्या की लेटेस्ट फिल्म ‘ऊंचाई’ फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

पारिवारिक मूल्यों का बखान करती सूरज बड़जात्या की लेटेस्ट फिल्म ‘ऊंचाई’ फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल

By Om Prakash Verma
Published: March 25, 2023
Share
पारिवारिक मूल्यों का बखान करती सूरज बड़जात्या की लेटेस्ट फिल्म 'ऊंचाई' फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल
पारिवारिक मूल्यों का बखान करती सूरज बड़जात्या की लेटेस्ट फिल्म 'ऊंचाई' फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल
SHARE

कहते हैं मंजिल से ज्यादा जरूरी होता है सफर। छोटी-छोटी खुशियां और बड़े-बड़े गम ही जि़ंदगी को जीने लायक बनाती है। इसी जज़्बात का जश्न मनाते हुए ज़ी सिनेमा 26 मार्च को दोपहर 12:30 बजे फिल्म ऊंचाई का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर लेकर आ रहा है। ये एक ऐसे सफर की कहानी है, जो अपने दोस्त की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए शुरू होता है, और आगे चलकर दोस्ती, परिवार, प्यार, अपनेपन और जज़्बातों के मायने सिखा देता है।

अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा जैसे दिग्गज और टैलेंट के पावरहाउस कलाकारों से सजी फिल्म ऊंचाई एक मुकम्मल कहानी है, जो आपके दिलों में खुशियां भर देती है। हम आपके हैं कौन, विवाह और हम साथ साथ हैं जैसी फिल्मों के निर्माता सूरज बडज़ात्या की ओर से पेश की गई दोस्ती, जज़्बातों और रिश्तों की ये दिल छू लेने वाली कहानी एक बार फिर पारिवारिक मूल्यों का महत्व बताती है।

राजश्री की हर कहानी सादगी से सराबोर होती है। और फिल्म ऊंचाई में वो सबकुछ है, जो आप राजश्री की एक फिल्म में देखना चाहते हैं। जहां यह बैनर स्वच्छ पारिवारिक फिल्में बनाने के अपने 75 वर्षों का जश्न मना रहा है, वहीं इस फिल्म से सूरज बडज़ात्या ने 7 साल बाद बतौर निर्देशक पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म में अलग-अलग जज़्बात हैं जैसे प्यार, गम, सपने, ख्वाहिशें, दोस्ती, नाकामियां, आत्मविश्वास, शिद्दत और अपनों से किया वादा! ऐसे में रविवार दोपहर को यह पूरे परिवार के लिए एक देखने लायक फिल्म है।

सूरज बडज़ात्या ने कहा, सिनेमा में इतनी ताकत है कि यह एक परिवार को साथ लाकर उन्हें एक बढिय़ा वक्त गुजारने का मौका दे सकता है। राजश्री में, हम हमेशा ऐसी फिल्में बनाने का प्रयास करते रहे हैं, जिनमें हम पारिवारिक मूल्यों की अहमियत बता सकें और उन्हें जि़ंदा कर सकें। जहां हम अपने बैनर के 75 साल सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं हम छोटी-छोटी जरूरी बातों को पर्दे पर दिखाते रहे हैं, जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। मुझे उम्मीद है कि ऊंचाई में भी यही नजर आया है और ज़ी सिनेमा के दर्शकों को भी वही प्यार महसूस होगा, जो हम इस फिल्म के जरिए फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

नीना गुप्ता कहती हैं, मैं लंबे समय से सूरज बड़जात्या के साथ काम चाह रही थी और इस फिल्म के साथ आखिरकार मुझे कुछ ऐसा करने का मौका मिला, जो लोगों के दिलों को छू जाए। ये फिल्म अपने आप में एक इमोशन है और तुरंत अपनेपन का एहसास कराती है। अपनी जि़ंदगी में भी मुझे अपने परिवार से ऐसी ताकत मिलती है – हम अपनी-अपनी जि़ंदगी जीते हुए बिना किसी मतलब के एक दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं। इसलिए, मुझे पता था कि इस फिल्म का क्या मतलब है। इस फिल्म ने मुझे एक बार फिर सिखाया है कि अपनों को संजोकर रखना कितना जरूरी है।

अनुपम खेर ने कहा, ऊंचाई एक ऐसा सफर था, जो व्यक्तिगत होने के साथ-साथ अद्भुत भी था! मैं राजश्री प्रोडक्शंस परिवार की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रहा हूं, और इस तरह की फिल्म के साथ राजश्री के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए ऐसा लग रहा है जैसे जि़ंदगी घूमकर फिर वहीं आ गई हो। मेरा किरदार चिड़चिड़ा और अडिय़ल है और मुझे यकीन है कि हम सभी के परिवार या दोस्तों में एक न एक ऐसा व्यक्ति जरूर होता है। यही खूबी इस फिल्म को संडे फैमिली वॉच के लिए परफेक्ट बनाती है। आप इसके हर किरदार को अपने परिवार के किसी एक व्यक्ति से जोड़ पाएंगे।

ये तीन दोस्तों की कहानी है, जो बेहद उतार-चढ़ाव भरे एक सफर पर जाने का फैसला करते हैं। क्या वे अपनी मंजि़ल तक पहुंच पाएंगे? या फिर वो अपने रास्ते में आने वाली मुश्किलों से हार जाएंगे? जहां वे अपनी शारीरिक सीमाओं से संघर्ष करते हैं और सही मायनों में यह सीखते हैं कि आज़ाद होने का सच्चा मतलब क्या होता है। फिल्म ऊंचाई का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर, रविवार 26 मार्च को दोपहर 12:30 बजे, ज़ी सिनेमा पर।

Durg Breaking : पुलिस लाइन में आरक्षक की बाइक फूंक दी बदमाशों ने, जलकर राख हुई बाइक
केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री साय
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार, निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी
सौरव गांगुली के घर कोरोना की दस्तक, भाई स्नेहाशीष हुए संक्रमित, क्वारंटीन में दादा
सूरत-पुरी एक्सप्रेस से गिरकर ओडिशा के युवक की मौत, एक अन्य सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident : राजधानी में नहाने के दौरान डूबे दो बच्चे, एक की मौत, एक की तलाश जारी… थर्माकोल की सीट पकड़कर तैर रहे थे बच्चे
Next Article जिस लड़की की हत्या में गए जेल, वह दस महिने बाद जिंदा मिली, तो कुंए से मिली लाश किसकी?

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?