ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तान के हाथ से जा सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, आईसीसी ने अब तक नहीं किए हैं समझौते पर हस्ताक्षर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

पाकिस्तान के हाथ से जा सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, आईसीसी ने अब तक नहीं किए हैं समझौते पर हस्ताक्षर

By Om Prakash Verma
Published: November 27, 2023
Share
पाकिस्तान के हाथ से जा सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, आईसीसी ने अब तक नहीं किए हैं समझौते पर हस्ताक्षर
पाकिस्तान के हाथ से जा सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, आईसीसी ने अब तक नहीं किए हैं समझौते पर हस्ताक्षर
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। एशिया कप के बाद पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर है। उसके हाथ से 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी जा सकती है। एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाइब्रिड मॉडल पर किया था। तब 17 में से चार मुकाबले उसके मैदान पर खेले गए थे और 13 मैच श्रीलंका में हुए थे। अब चैंपियंस ट्रॉफी के साथ भी कुछ ऐसा ही सकता है। पाकिस्तान से टूर्नामेंट की मेजबानी छीन सकती है या उसका आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर होगा।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है। अगर पाकिस्तान इस पर आपत्ति दर्ज कराता है तो फिर एशिया कप की तरह हाइब्रिड मॉडल के तहत उसे मेजबानी करनी होगी। दरअसल, बीसीसीआई अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं है। उसने एशिया कप में भी ऐसा ही किया था। अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी बोर्ड अपने फैसले पर अडिग है। ऐसे में पीसीबी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

पीसीबी ने मुआवजे की बात क्यों की?
चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर पाकिस्तान परेशान है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से उसके साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मेजबानी अधिकार समझौते पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया है। पीसीबी ने इस बात पर जोर दिया कि अगर भारत राजनीतिक और सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वहां खेलने से इनकार करता है तो पीसीबी को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

चैंपियंस ट्रॉफ्री की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन आईसीसी ने अब तक पीसीबी के साथ महत्वपूर्ण मेजबानी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसी वजह से पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ और सीओओ सलमान नसीर ने फरवरी-मार्च, 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर चर्चा करने के लिए अहमदाबाद में आईसीसी कार्यकारी बोर्ड से मुलाकात की थी।

मुख्यमंत्री साय पहुंचे जापान…टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना
2-डीजी: फेफड़े का संक्रमण ठीक करने में मददगार है डीआरडीओ की यह दवा, तीन दिन में स्वस्थ होने लगते हैं मरीज
फिर बढ़ा कोरोना: बीते 24 घंटे में 41,195 नए मामले आए सामने… 491 लोगों ने गंवाई जान
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जुड़ रहे लोग, महिलाओं ने लिया शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: सीएम साय ने हेलीकॉप्टर से हजारों कांवड़ियों पर आसमान से बरसाए फूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक चालकों को दी “लेन डिसिप्लिन” की जानकारी, बताया कैसे चलें हाइवे पर
Next Article CG Breaking : सड़क किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?