ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहली फिल्म के लिए मिला था डेढ़ लाख का चेक, मां देखकर घबरा गई थीं: रश्मिका मंदाना
Share
Notification Show More
Latest News
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
October 1, 2026
गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
October 1, 2026
वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए
October 1, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

पहली फिल्म के लिए मिला था डेढ़ लाख का चेक, मां देखकर घबरा गई थीं: रश्मिका मंदाना

By @dmin Published July 5, 2022
Share
SHARE

साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की दुनिया में बतौर बिजनेस वुमन एंट्री की है। एक्ट्रेस की मानें तो बिजनेस की दुनिया में इस वक्त उतरना उनके लिए सबसे अच्छा था, जिसे लेकर वे काफी खुश हैं। फिल्मों की बात करें तो रश्मिका जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। ‘मिशन मजनू में वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल और अमिताभ बच्चन स्टारर ‘गुडबायÓ में भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

Contents
बिजनेस इंडस्ट्री को करना चाहती हैं एक्सप्लोरऔरतों का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना बेहद जरूरीकिस्मत में एक्टर बनना लिखा थापहली फिल्म के लिए मिला था डेढ़ लाख का चेक

बिजनेस इंडस्ट्री को करना चाहती हैं एक्सप्लोर

रश्मिका ने बताया कि उन्होंने एक ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ टाई अप किया है। उन्होंने कहा, बिजनेस एक अलग ही दुनिया है, जो बहुत इंटरेस्टिंग है। जब इस कॉस्मेटिक ब्रांड ने मुझे एप्रोच किया, तब मैं ये जानना चाहती थी कि आखिर बिजनेस कैसे होता है। मुझे समझ आया कि ये एक अच्छा टाइम है, खुद को बतौर बिजनेस वुमन एक्सप्लोर करूं।

औरतों का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना बेहद जरूरी

रश्मिका का मानना है कि एक महिला को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहिए, भले ही वह शादीशुदा हो। इसी टॉपिक पर आगे बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मैं यकीन करती हूं कि औरतों के आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने से आपको एक अलग ही पहचान मिलती है, चाहे आपने शादी की हो या नहीं। इसके अलावा, यह हमें अपनी व्यक्तिगत या घरेलू जरूरतों के लिए दूसरे साथी पर पूरी तरह से निर्भर होने से रोकता है। आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना एक स्वस्थ मनोबल बनाने में मदद करता है। यह महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाता है, सक्षम बनाता है और अपने निर्णय खुद लेने में मदद करता है। मैंने ये बात अपनी मां से सीखी है और उनकी ये बात हमेशा याद रखूंगी।

किस्मत में एक्टर बनना लिखा था

बातचीत के दौरान, नेशनल क्रश कही जाने वालीं रश्मिका ने बताया कि वे कभी एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाना चाहती थीं। वो तो अपने पापा के बिजनेस से जुडऩे की ख्वाहिश रखती थीं, लेकिन किस्मत में एक्टर बनना लिखा था। इस बारे में वो कहती हैं, एक्टर बनना मेरे लिए बस एक फैसिनेशन था, लेकिन मैं कभी एक्टिंग फील्ड में खुद को नहीं देखती थी। मुझमें कभी भी लोगों के सामने आंख से आंख मिलाकर बात करने का कॉन्फिडेंस नहीं था। मैं तो सोचती थी कि अपनी पढ़ाई पूरी करके अपने पिता के बिजनेस में सपोर्ट करूंगी, लेकिन शायद किस्मत में एक्टर बनना लिखा था। मैंने मॉडलिंग की थी और वहीं से जर्नी शुरू हो गई। मेरा पहला शॉट था अपनी घड़ी को देखना और बस का इंतजार करना। यकीन मानिए एक ही शॉट में डायरेक्टर ने ओके कह दिया। उसी वक्त मैंने तय किया कि मुझे इस फील्ड में ही आगे बढऩा है।

पहली फिल्म के लिए मिला था डेढ़ लाख का चेक

रश्मिका ने बताया, मैंने अपने पेरेंट्स को अपने इस एक्टिंग फील्ड में करियर बनाने के फैसले के बारे में नहीं बताया था। जब मुझे अपनी पहली फिल्म के लिए डेढ़ लाख रूपए का चेक दिया, तो मुझे समझ ही नहीं आया कि अब इसका क्या करूं। फिर मैं घर गई और अपनी अपनी मां को वो चेक दिया, जिसे देखकर वो घबरा गईं थीं। उस वक्त मैंने उनको कहा कि मैं एक्टर बनना चाहती हूं। वहीं पापा मेरे इस फैसले से बिलकुल आश्चर्य नहीं हुए। पर्सनली उन्हें फिल्में देखना बहुत पसंद है और एक वक्त था जब वे भी एक्टर बनना चाहते थे। तो वो तो बहुत खुश हुए। अब जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो अपने फैसले से बहुत संतुष्टि महसूस होती है। बता दें कि, रश्मिका आखिरी बार तेलुगु फिल्म ‘अदावल्लु मीकू जौहरलूÓ में नजर आई थीं।

You Might Also Like

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

@dmin July 5, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुन्नाभाई के सर्किट से लेकर गलीबॉय के एमसी शेर तक, इन साइड एक्टर्स ने फिल्म में डाली जान…
Next Article रजनीकांत ने की ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की तारीफ: बोले- ऐसी बेहतरीन फिल्म देने के लिए मैं आर माधवन को धन्यवाद देता हूं

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?