ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब वाली गलती न दोहराए कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने दी हिदायत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पंजाब वाली गलती न दोहराए कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने दी हिदायत

By @dmin
Published: March 27, 2022
Share
पंजाब वाली गलती न दोहराए कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने दी हिदायत
पंजाब वाली गलती न दोहराए कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने दी हिदायत
SHARE

शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में पार्टी में कोई भी बदलाव नहीं होगा। इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने दी है। उन्होंने पंजाब का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस गलती नहीं दोहराएगी। खास बात है कि हाल ही में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि पार्टी आलाकमान संगठन में बड़े बदलाव कर सकता है।

राठौर ने दावा किया, ‘चूंकि विधानसभा चुनावों के आगे बढऩे की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान पंजाब में की हुई गलती नहीं दोहराएगा। खास बात है कि पंजाब में कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ था। सत्ता संभाल रही कांग्रेस को राज्य में 117 में से केवल 18 सीटें ही मिल सकी थी। जबकि, आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी।

इस सप्ताह ही सोनिया गांधी और हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक हुई थी। राठौर ने पार्टी में बदलावों की खबरों को लेकर कहा, ‘बीते तीन सालं में कांग्रेस ने जमीन पर काम किया है, जिसका परिणाम यह रहा कि पार्टी ने सभी चारों उपचुनाव जीते हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘जिस टीम ने सोलान और पालमपुर नगर निगम चुनाव और लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की है, वह नहीं बदली जाएगी। फिलहाल, वे राज्य के दौर पर है और पार्टी का सदस्यता कार्यक्रम जारी है। इस दौरान उन्होंने नेताओं के दल बदलने पर चर्चा की। पहाड़ी राज्य में साल के अंत में चुनाव की संभावनाएं हैं।

कांग्रेस छोड़कर आप में जाने वालों पर उन्होंने कहा कि सभी लोग अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन इतना महत्वकांक्षी होना सही नहीं है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर शिमला जिले को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए। प्रदेश अध्यक्ष नेकहा कि कांग्रेस शिमला नगर निगम चुनाव जीतेगी और राजधानी का गौरव दोबारा स्थापित करेगी। उन्होंने कहा, ‘इस बात में संदेह नहीं है कि कांग्रेस ने हाल के चुनाव में खराब प्रदर्शन किया, लेकिन सच्चाई यह है कि वह देश के अखंडता और धर्मनिरपेक्षता पर कायम है।

बड़े आंदोलन की तैयारी, 21 सितंबर को होगा जीएम ऑफिस का घेराव… जानिए क्या है इस आंदोलन की वजह
दुर्ग पुलिस की प्रेसर हॉर्न पर कार्रवाई, 30 बाइक सवारों से वसूला जुर्माना
अवैध रूप से संचालित मदरसों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू, चार हजार से ज्यादा मदरसों में हो रही विदेशी फंडिंग
खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य के महती प्रोजेक्ट्स का 23 को लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल
स्वास्थ्य सचिव ने दिए सभी डॉक्टरों को जेनेरिक दवाई लिखने के निर्देश, अस्पतालों में बढ़ाई जाए ओपीडी व आईपीडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह मंत्रालय की तैयारी: सीएपीएफ जवानों के लिए खुशखबरी, जल्द होगा साल में 100 दिन की छुट्टियों की योजना का एलान गृह मंत्रालय की तैयारी: सीएपीएफ जवानों के लिए खुशखबरी, जल्द होगा साल में 100 दिन की छुट्टियों की योजना का एलान
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं हिंदुओं- सिखों के नरसंहार की जांच एसआईटी से कराने की मांग को लेकर एससी में याचिका दाखिल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?