ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेटफ्लिक्स सीरीज ‘वेडनेसडे’ के इस एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, शो से हटाने की उठी मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

नेटफ्लिक्स सीरीज ‘वेडनेसडे’ के इस एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, शो से हटाने की उठी मांग

By Sonu Sahu
Published: January 21, 2023
Share
SHARE

नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज ‘वेडनेसडे’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस सीरीज के हर एक किरदार को फैंस का पूरा सपोर्ट मिला है। अपनी दमदार कहानी को लेकर यह सीरीज लगातार चर्चा में बनी हुई है। ‘वेडनेसडे’ को नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे सफल सीरीज कहां गया है। ‘वेडनेसडे’ ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। एक बार फिर इस सीरीज के किरदार चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स अब वेडनेसडे के एक अभिनेता को इस सीरीज से हटाने की मांग कर रहे हैं।

‘वेडनेसडे’ सीरीज में जेवियर का किरदार निभाने वाले अभिनेता पर्सी हायन्स व्हाइट को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर आक्रोशित हो गए हैं। यूजर्स पर्सी हायन्स व्हाइट को शो से हटाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, 21 साल के पर्सी हायन्स व्हाइट पर उनके हाईस्कूल की महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाई है।

महिलाओं ने पर्सी के साथ-साथ उनके दोस्तों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का आरोप है कि पर्सी हायन्स व्हाइट और उनके दोस्त खासकर उन महिलाओं को मिलने के बुलाते थे, जो उन्हें हॉट लगती थीं ताकि वह उन्हें नशा देकर उनके साथ यौन शोषण कर सकें। इतना ही नहीं और यौन शोषण के अलावा अभिनेता पर महिलाओं के साथ गाली गलौज करने का और अपनी बोल्ड तस्वीरें उन्हें ऑनलाइन भेजने का भी आरोप लगा है।

इन आरोपों के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स अब पर्सी पर भड़क गए हैं। लगातार पर्सी के खिलाफ ट्विटर पर ट्वीट किए जा रहे हैं। उन महिलाओं के साथ-साथ यूजर्स का भी कहना है कि हिट वेब सीरीज ‘वेडनेसडे’ से पर्सी हायन्स व्हाइट को हटाया जाए। इस सीरीज में भले ही पर्सी की दमदार अदाकारी को फैंस ने खूब पसंद किया हो, लेकिन अब उनकी इन हरकतों के बारे में जानकारी होने के बाद यूजर्स उन्हें फटकार लगा रहे हैं।

Bhilai Breaking : आवारा सांड ने ली बुजुर्ग की जान, पैदल चल रहा था अचानक कर दिया हमला
मनरेगा मजदूरों की बढ़ी मजदूरी दर, 1 अप्रैल से मिलेगा 221 रुपए
बिग ब्रेकिंग: टाउनशिप में मिला पहला पॉजिटिव केस, बीएसएफ जवान निकला कोरोना संक्रमित, हाल ही में लौटा था दिल्ली से
कल होगी सीएम साय कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ भव्य चित्र प्रदर्शनी कल से कुरूद में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पत्तागोभी का जूस डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ
Next Article Big Breaking : रायपुर में भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड ने टेके घुटने, 108 रनों पर सिमटी पूरी टीम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?