ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम में भाजपा का वर्चस्व: चुनाव से पहले मिली संजीवनी, मेयर पद पर बैठीं सरबजीत कौर
Share
Notification Show More
Latest News
Good news : छत्तीसगढ़ में होमगार्ड की बढ़ी सैलरी, अब मिलेंगे 30 हजार से ज्यादा
October 22, 2026
विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सिरपुर, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को देनी होगी टीईटी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी परीक्षा
October 22, 2026
​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

निगम में भाजपा का वर्चस्व: चुनाव से पहले मिली संजीवनी, मेयर पद पर बैठीं सरबजीत कौर

By @dmin Published January 8, 2022
Share
निगम में भाजपा का वर्चस्व: चुनाव से पहले मिली संजीवनी, मेयर पद पर बैठीं सरबजीत कौर
निगम में भाजपा का वर्चस्व: चुनाव से पहले मिली संजीवनी, मेयर पद पर बैठीं सरबजीत कौर
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को शनिवार को चंडीगढ़ में संजीवनी मिली। चंडीगढ़ मेयर पद चुनाव में भाजपा की सरबजीत कौर जीत गईं। 14 मतों के साथ वे चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गईं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के एक वोट को खारिज कर दिया गया जिसके बाद आम आदमी पार्टी के सांसदों ने हंगामा कर दिया।

नारेबाजी करते हुए पार्षद मेयर की कुर्सी के पीछे खड़े हो गए। मेयर सरबजीत कौर ने अपना भाषण शुरू किया तो नाराज आप पार्षदों ने उनके माइक की तार निकाल दी। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद सदन में पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने आप पार्षदों को मेयर की कुर्सी के पास से हटाया। मेयर चुनाव में वोट डालने के लिए कांग्रेस के सात और अकाली दल का एक पार्षद नहीं पहुंचा।

सांसद के वोट पर उठे सवाल
वोटिंग की शुरुआत से पहले आम आदमी पार्टी ने किरण खेर के वोट करने के मुद्दे पर सवाल उठाए। आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह दिखाया जाए कि किस एक्ट में लिखा है कि मेयर चुनाव में सांसद वोट कर सकते हैं। इस पर नगर निगम के सचिव ने कहा कि सांसद शुरू से वोट देते हैं। इस पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने कहा कि अगर शुरू से गलत हो रहा है, तो क्या अब भी गलत होगा? वह ऐसा अब नहीं होने देंगे। इस पर भाजपा पार्षदों ने कहा कि चुनाव करवाया जाए। आम आदमी पार्टी की ओर से बिना मतलब की बात की जा रही है। आम आदमी पार्टी के सवाल के बाद सभी पार्षदों को नोटिफिकेशन की कॉपी पहुंचाई गई। इस पर भी आप के पार्षदों ने सवाल उठाया कि यह चंडीगढ़ नगर निगम की अधिसूचना का हिस्सा नहीं है।

आप का एक पार्षद भाजपा का हुआ
सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के प्रत्याशी दिलीप शर्मा को 15 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के किसी एक पार्षद ने भाजपा के दलीप शर्मा को वोट दिया है। आप की प्रत्याशी प्रेमलता को 13 वोट मिले।

डिप्टी मेयर पद भी भाजपा के हाथ
डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा ने बाजी मारी। भाजपा के पार्षद अनूप गुप्ता को ड्रा के जरिये विजेता घोषित किया गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी रामचंद्र यादव को हराया है।

गजेंद्र शेखावत ने दी मेयर को बधाई
पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने चंडीगढ़ की नई मेयर सरबजीत कौर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप को विरोध कर राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने के बजाय कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा के पास पंजाब में सत्ता में आने की पूरी क्षमता है।

You Might Also Like

Good news : छत्तीसगढ़ में होमगार्ड की बढ़ी सैलरी, अब मिलेंगे 30 हजार से ज्यादा

विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सिरपुर, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को देनी होगी टीईटी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी परीक्षा

​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

@dmin January 8, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुर्सी सम्भालते ही महापौर नीरज पाल एक्शन मोड में, कोविड की रोकथाम के लिए बुलाई अहम बैठक, शहर हित के लिए काम करना किया प्रारंभ कुर्सी सम्भालते ही महापौर नीरज पाल एक्शन मोड में, कोविड की रोकथाम के लिए बुलाई अहम बैठक, शहर हित के लिए काम करना किया प्रारंभ
Next Article CM Baghel did yoga practice in his residence on International Yoga Day - Make Yoga a part of your life मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: गंडई नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?