ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाचा से छत्तीसगढ़ी संस्कृति ने बनाई सात समुंदर पार अपनी पहचान: मंत्री अमरजीत भगत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नाचा से छत्तीसगढ़ी संस्कृति ने बनाई सात समुंदर पार अपनी पहचान: मंत्री अमरजीत भगत

By @dmin
Published: July 5, 2022
Share
SHARE

रायपुर । उत्तर अमेरिका में छत्तीसगढ़ संस्कृति की छटा बिखेरने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है। नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ संघ(नाचा) उत्तर अमेरिका द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका शिकागो, न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन, कैरोलिना, डेनवर और कनाडा के टोरंटो में 5 दिवसीय सम्मेलन 12 से 21 नवम्बर तक प्रस्तावित किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत और नाचा के पदाधिकारियों के बीच ऑनलाईन बैठक हुई।

मंत्री श्री अमरजीत भगत ने नाचा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि नार्थ अमेरिका नाचा संस्था छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ की विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक ग्लोबल मीट का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रस्ताव दिया गया है कि वेबसाइट में अंग्रेज़ी से हिन्दी, हिन्दी-अंग्रेज़ी से छत्तीसगढ़ी भाषा तक विस्तारित करने के लिए कई अध्याय जोड़े जाएँगे। संस्कृति मंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार उनके इस नेक काम में सदैव उनके साथ है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति के विकास की दिशा में नाचा के आयोजनो में सरकार संयुक्त रूप से नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ संघ के साथ काम करेगी ताकि सात समंदर पार भी छत्तीसगढ़ी संस्कृति अपनी पहचान मज़बूत करें।

बैठक में नाचा के सदस्यों ने बताया कि समय-समय पर नाचा द्वारा छत्तीसगढ़ी व आदिवासी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शहीद वीर नारायण सिंह की वीरता की कहानी को भी नाचा ने अमेरिका में प्रस्तुत किया था। सन 2020 में नाचा द्वारा एक बड़ा आयोजन किया गया था। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे। साथ ही प्रतिवर्ष 15 अगस्त को शिकागो में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झांकी प्रस्तुत की जाती है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव तक छत्तीसगढ़ की विविध संस्कृति को पहुँचाने के लिए और अन्य सदस्यों को जोड़ने के लिए नाचा द्वारा समन्वयकों का गठन किया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति, साहित्य को बढ़ावा देने के लिए नाचा द्वारा स्थानीय स्तर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का प्रसारण किया जा रहा है।
बैठक में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ संघ (नाचा) के अध्यक्ष गणेश कर, महासचिव सोनल अग्रवाल, संस्थापक दीपाली सरावगी, कार्यकारी उपाध्यक्ष शत्रुघ्न बरेथ, कोषाध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, वरिष्ठ सलाहकार चंद्रकांत पटेल शामिल हुए थे।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की पहली प्राथमिकता -उप मुख्यमंत्री शर्मा
नंदनवन जंगल सफारी के ‘‘प्रकृति दर्शन’’ कार्यक्रम, 7000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
दुर्ग सेंट्रल जेल पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस भादुड़ी, लोक अदालत में देंगे बंदियों को विधिक और कानूनी जानकारी
मुख्यमंत्री आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र को देंगे 71 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
जशपुर के चार जंगलों में 32 हाथियों का झुंड, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समिति के व्यवस्थित संचालन से किसानों को उपज बेचने में होगी सुविधा- मंत्री सिंहदेव
Next Article छात्राओं से बस कंडक्टर वसूल रहे थे ज्यादा किराया..भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री से हुई शिकायत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?