ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाग ने रोकी मतदान प्रक्रिया, रेस्क्यू के बाद शुरू हुई वोटिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedJashpursarguja

नाग ने रोकी मतदान प्रक्रिया, रेस्क्यू के बाद शुरू हुई वोटिंग

By Om Prakash Verma
Published: May 7, 2024
Share
नाग ने रोकी मतदान प्रक्रिया, रेस्क्यू के बाद शुरू हुई वोटिंग
नाग ने रोकी मतदान प्रक्रिया, रेस्क्यू के बाद शुरू हुई वोटिंग
SHARE

जशपुर। आपने मतदान केंद्र में दहशत, अफरा-तफरी जैसी बातें कई बार अनेक कारणों से सुनी और देखी होगी। लेकिन आपने यह कम ही सुना होगा कि, किसी मतदान केंद्र में सांप निकल आए और वहां दहशत का माहौल बन जाए।

मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान ऐसा हुआ है। छत्तीसगढ़ में नागलोक के नाम से मशहूर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गंझियाडीह माध्यमिक शाला के मतदान केन्द्र क्रमांक 209 में सुबह 10:30 बजे अचानक कोबरा साँप निकल गया। मतदान केन्द्र के बाहर इधर उधर घूमते देख मतदाता डर गए। मतदान केंद्र में साँप निकलने की बात गाँव मे आग की तरह फैल गई।

मतदान प्रभावित होने की स्थिति देख जागरूक ग्रामीण शिवकुमार साय ने स्नैक रेस्क्यू करने कोतबा के मयंक शर्मा को सूचना देकर बुलाया। साँप निकलने से मतदान प्रभावित होने की सूचना मिलते ही मयंक शर्मा तत्काल मतदान केन्द्र पहुँचे। यहां उन्होंने काफी जदोजहद के बाद कोबरा साँप को डब्बे में बंद कर सफल रेस्क्यू किया। उनहोंने कोबरा को आम्बा कछार के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया।

सांप पकड़ लिए जाने के बाद पहुंचने लगे वोटर्स
विदित हो कि जशपुर जिले के ये क्षेत्र नागलोग के नाम से मशहूर है। यहाँ आए दिन विभिन्न जहरीली प्रजातियों के साँप निकलते रहते है। लेकिन मतदान केन्द्र के समीप विषैले साँप के निकलने से ग्रामीण भयभीत हो गए थे मतदान केंद्र जाने में कतराने और डरने लगे थे। सफल रेस्क्यू के बाद ही ग्रामीण फिर से उत्साह के साथ मतदान करने बूथ पहुंचने लगे।

युवक पर जानलेवा हमला कर भाग गया था बदमाश, चार माह बाद बेंगलुरु से पकड़ाया आरोपी
रक्षाबंधन पर अब छत्तीसगढ़ में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Bhilai Breaking : दुर्ग पुलिस को बनना पड़ा ट्रेन में वेंडर, फिर हाथ आए लूट के आरोपी… पेशी में पहुंचे और कर दिया कांड
पथरी निकालने के घरेलू नुस्खों से सड़ गई किडनी, महिला आफत में पड़ी जान… जानिए फिर क्या हुआ
शराब घोटाला : दिल्ली-पंजाब-हैदराबाद के 35 ठिकानों पर ED की रेड, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया हैं मुख्य आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म, दो लड़के, दो लड़कियां….सभी स्वस्थ महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म, दो लड़के, दो लड़कियां….सभी स्वस्थ
Next Article दुर्ग में शाम पांच बजे तक 67.34 फीसदी मतदान, बढ़ सकते हैं अंतिम आंकड़े…. बेमेतरा में सर्वाधिक वोटिंग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?