ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नागरिकों के मन में सम्मान और अपराधियों के मन में भय, पुलिस इसी सूत्र वाक्य पर करती रहे काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नागरिकों के मन में सम्मान और अपराधियों के मन में भय, पुलिस इसी सूत्र वाक्य पर करती रहे काम

By @dmin
Published: August 21, 2022
Share
नागरिकों के मन में सम्मान और अपराधियों के मन में भय, पुलिस इसी सूत्र वाक्य पर करती रहे काम
नागरिकों के मन में सम्मान और अपराधियों के मन में भय, पुलिस इसी सूत्र वाक्य पर करती रहे काम
SHARE

गृह विभाग की समीक्षा बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा
दुर्ग। नागरिकों के मन में सम्मान और अपराधियों के मन में वर्दी के प्रति भय यह पुलिस का ध्येय वाक्य है और इस पर निरंतर कार्य करना विभाग का लक्ष्य है। आप लोग इस दिशा में निरंतर जुटे हुए हैं। अपराध की प्रकृति की पहचान कर इसके लिए विशेष रणनीति बनाएं और कारगर रणनीति के अनुरूप इन पर नियंत्रण करें।

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक में यह बात रखी।
गृह मंत्री ने कहा कि क्राइम को लेकर जो हॉटस्पॉट जोन है वहां विशेष रूप से पेट्रोलिंग होती रहे। मुखबिर तंत्र अच्छा रहे। सूचनाओं का बेहतर आदान-प्रदान होता रहे। लोगों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो और इसका जल्द निपटारा हो, यह सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा कि शिकायत को संज्ञान में लेना और इस पर प्रभावी कार्यवाही दोनों ही प्रमुख उद्देश्य है। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र होने के नाते ट्रैफिक की व्यवस्था भी बेहद अहम है। ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक जागरूकता को लेकर निरंतर अभियान चलाएं। ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष नजर रखें। चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। चौक-चौराहों को अधिक व्यवस्थित करने की जरूरत है ताकि ट्रैफिक स्मूथ किया जा सके, इस पर शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट दें।

बैठक में पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्ग शहर में ट्रांसपोर्ट नगर की आवश्यकता है और इस संबंध में प्रस्ताव मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि नशे की रोकथाम की निरंतर मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है। इसके लिए निरंतर सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाती रहे। मेडिकल स्टोर्स पर विशेष रूप से नजर रखी जाए।

गृह मंत्री ने कहा कि इंटरनेट रिवॉल्यूशन के दौर में साइबर क्राइम भी पनप रहा है। इसके लिए स्टाफ को टेक्निकली मजबूत करते रहें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास में लाइसेंसी बंदूक है, उसकी समीक्षा की जाए। कई लोगों के लाइसेंस काफी पुराने हो चुके हैं और अब उन्हें इसकी जरूरत नहीं रह गई है। ऐसे सभी मामलों की समीक्षा कर आवश्यक ना होने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।

गृह मंत्री ने कहा कि एनएच और महत्वपूर्ण मार्गों में पेट्रोलिंग नियमित होती रहे। अत: इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाती रहे। जहां पर अव्यवस्थित गाडिय़ां खड़ी है उन्हें हटाया जाए। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने से और ट्रैफिक सेंस के संबंध में जागरूकता बढ़ाने से सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सकता है।

आईजी बद्रीनारायण मीणा ने बैठक में कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर बीते दिनों बैठक हुई थी और इसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे और उन पर अमल किया जा रहा है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि नागरिकों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है और सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

ईंट उठाने वाले हाथों में है अब चाक, पहले रोजी-मजदूरी करता था अब शिक्षक के रूप में निभा रहे जिम्मेदारी
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
पाकिस्तान की पूरी हुई मुराद, भारत के लिए सिरदर्द साबित होगी अफगानिस्तान की नई सरकार
दर्दनाक हादसा: साइकिलिंग पर निकले पुलिस कांस्टेबल सड़क हादसे में मौत…. तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से हुआ हादसा
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 12 हजार से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य, 172 मरीजों की मौत… स्वस्थ्य मरीजों से कम आए नए केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छायाचित्र प्रदर्शनी: गांधी की छत्तीसगढ़ यात्रा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से प्रेरित हो रहे स्कूली बच्चे, युवा और आमजन
Next Article समावेशी समाज के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की राहुल गांधी ने की तारीफ समावेशी समाज के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की राहुल गांधी ने की तारीफ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?