ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवरात्रि: दुर्गा अष्टमी आज, महागौरी की कृपा के लिए इस मंत्र का करें जाप, सभी संकट से मिलेगी मुक्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नवरात्रि: दुर्गा अष्टमी आज, महागौरी की कृपा के लिए इस मंत्र का करें जाप, सभी संकट से मिलेगी मुक्ति

By @dmin
Published: October 3, 2022
Share
नवरात्रि: दुर्गा अष्टमी आज, महागौरी की कृपा के लिए इस मंत्र का करें जाप, सभी संकट से मिलेगी मुक्ति
नवरात्रि: दुर्गा अष्टमी आज, महागौरी की कृपा के लिए इस मंत्र का करें जाप, सभी संकट से मिलेगी मुक्ति
SHARE

भिलाई. नवरात्र का आज आठवां दिन और इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा का विधान है। मां दुर्गा की आठवीं शक्ति मूल भाव को दर्शाती है और इनकी पूजा करने से सोम चक्र जाग्रत होता है। देवीभगवत् पुराण में के अनुसार, 9 रूप और 10 महाविघाएं सभी आदिशक्ति के अंश और स्वरूप हैं लेकिन महादेव के साथ अर्धांगिनी स्वरूप में महागौरी सदैव विराजमान रहती हैं। इनकी शक्ति अमोघ और सद्य: फलदायिनी है। महागौरी की कृपा मात्र से सभी संकट दूर हो जाते हैं और हर असंभव कार्य पूर्ण हो जाता है। कुछ घरों में महाअष्टमी तिथि पर ही कन्या पूजन हो जाता है लेकिन कुछ घरों में महानवमीं तिथि को कन्या पूजन करते हैं।

तपस्या माता को प्राप्त हुआ था गौर वर्ण
नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। अपनी तपस्या से इन्होंने गौर वर्ण प्राप्त किया था। उत्पत्ति के समय यह आठ वर्ष की आयु की थीं। इसलिए उन्हें नवरात्र के आठवें दिन पूजा जाता है। अपने भक्तों के लिए यह अन्नपूर्णा स्वरूप हैं। यह धन, वैभव और सुख शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं। इस दिन दुर्गा सप्तशती के मध्यम चरित्र का पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है। वहीं जो लोग पूरे नवरात्रि व्रत नहीं रखते हैं, वे केवल पड़वा व अष्टमी तिथि को व्रत करते हैं और नवमी तिथि को कन्य पूजन करके व्रत का फल प्राप्त करते हैं।

सफेद फूल करें मां को अर्पित
शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ कपड़े पहनें और माता का मंत्र जप करते हुए ध्यान करें। इसके बाद पूजा स्थल पर हर रोज की तरह गंगाजल से छिड़काव करें और पांच देसी घी के दीपक जलाएं। फिर मां महागौरी की पूजा शुरू करने से पहले मां के कल्याणकारी मंत्र ओम देवी महागौर्यै नम: मंत्र का जप करें। इसके बाद माता को धूप, दीप, फूल, फल रोली, अक्षत आदि पूजा की सामग्री अर्पित करें। महागौरी की पूजा में सफेद फूल अर्पित करें और नारियल या नारियल से बनी चीजों का भोग लगाएं। कुछ लोग नवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं तो कुछ अष्टमी तिथि को। माता की पूजा में भक्तों को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

इस मंत्र का करे जाप
माता महागौरी का ध्यान मंत्र
ओम देवी महागौर्यै नम:
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचि:।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥
या देवी सर्वभूतेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
सर्वमंगल मंग्ल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोस्तुते।।

Cricket News: यहां बनेगा एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, बीसीसीआई ने किया निरीक्षण, 24 को पीएम मोदी रख सकते हैं आधारशिला
हाउस ऑफ द ड्रैगन: सितारों ने खुले दिल से किया इस्तकबाल गेम ऑफ थ्रोन्स दो सदी पहले की महागाथा…
महाराष्ट्र में कोरोना ने बरपाया है ऐसा कहर, सिर्फ 26 दिनों दर्ज हुए 15 लाख से ज्यादा नए केस
1 जुलाई से लागू होगी ‘विकसित भारत जी राम जी’ की नई व्यवस्था, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 3354.85 करोड़ रुपये
असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा खंडित, लोगों में आक्रोश, घेरा खुर्सीपार थाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्गा पंडाल में महिषासुर की जगह महात्मा गांधी का चेेहरा लगाने पर बवाल, कांग्रेस नेता की शिकायत के बाद बदला चेहरा
Next Article Government Job: इस सरकारी बैंक में निकली 346 पदों पर भर्ती, 50 साल के लोग भी कर सकते हैं आवेदन Government Job: इस सरकारी बैंक में निकली 346 पदों पर भर्ती, 50 साल के लोग भी कर सकते हैं आवेदन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?