ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सल ऑपरेशन: 72 घंटे तक चली मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

नक्सल ऑपरेशन: 72 घंटे तक चली मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

By Om Prakash Verma
Published: May 25, 2024
Share
नक्सल ऑपरेशन: मुठभेड़
SHARE

जगदलपुर। जगदलपुर में रेकावाया के जंगल में माड़ डिवीजन और पूर्वी बस्तर डिवीजन के के तहत इंद्रावती एरिया कमेटी के डीवीसीएम दीपक, कमलाकर, सपना उर्फ सपनक्का, प्लाटून नंबर 16 का कमांडर मल्लेश के साथ 50-60 सशस्त्र नक्सलियों की सूचना पर ऑपरेशन जलशक्ति के अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी, बस्तर डीआरजी एवं बस्तर फाइटर तथा एसटीएफ़ के सुरक्षाबलो का संयुक्त ऑपरेशन भेजा गया। जहाँ 72 घंटों तक चले ऑपरेशन में पुलिस ने आठ नक्सलियों को मार गिराया। वहीं वापसी के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी को डिफ्यूज करने के साथ ही कुछ नक्सलियों को पकड़ा भी गया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया की जिला दंतेवाड़ा-बीजापुर- नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र हांदावाड़ा रेकावाया के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। 23 मई के सुबह 11 बजे से 24 मई के सुबह 9 बजे तक लगभग 7-8 बार रुक रुककर दोनों ओर से फायरिंग चलती रही, घटना के बाद पुलिस ने इलाके की सर्चिंग में 8 वर्दीधारी नक्सलियों के शवों के भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया है।

ग्राम रेकावाया के जंगल में नक्सलियों के द्वारा बनाये गए अस्थाई ट्रेनिंग कैम्प को भी ध्वस्त किया गया। 23 मई की सुबह 11 बजे गश्त के दौरान सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू की जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा सम्भाला और आठ माओवादियों को ढेर कर दिया।

इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुए हैं जिन्हे उनके साथी नक्सली घने जंगल और पहाड़ों का फायदा उठाकर ले जाने में सफल हुए। 24 मई को पुलिस टीम जब वापस आ रही थी तभी जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने 15 किलो का आईईडी भी लगाया था, जिसे जवानों के द्वारा नष्ट किया गया।

पुलिस फोर्स के सर्चिंग से लौटते समय चार नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इसके साथ ही फोर्स ने आईडी डिफ्यूज किया। भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। आज मुठभेड़ में कोई नक्सली मारे नहीं गए हैं, कल जो मुठभेड़ हुई थी उसमें आठ नक्सली मारे गए थे।

दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत : 16 को पीएम मोदी वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी, 20 सितंबर से रेगुलर होगी ट्रेन
CG Big Breaking : पत्रकार की हत्या कर जंगल में जला दिया था शव, गांव का सरपंच निकला मास्टरमाइंड… जानिए क्या थी वजह?
Corona in India: पिछले 24 घंटों में सामने आए 18,139 नए मामले, 234 लोगों की मौत
गरीबी और अशिक्षा का भंवर..
रीवांगढ़ पुरातात्विक उत्खनन स्थल में मिले उत्तर वैदिक काल से पूर्व मानव सभ्यता के अवशेष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : बेमेतरा में बारूद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, मलबे में दबे 10 से 12 लोग… अब तक एक की मौत
Next Article Raipur breaking : ओवररेट में शराब की बिक्री, सुपरवाइजर सहित तीन सेल्समेन ब्लैकलिस्टेट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?