ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए सर्वे में यूपी में फिर भगवा राज!, कुछ सीटों का हो सकता है नुकसान, सपा होगी दूसरी बड़ी पार्टी
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नए सर्वे में यूपी में फिर भगवा राज!, कुछ सीटों का हो सकता है नुकसान, सपा होगी दूसरी बड़ी पार्टी

By @dmin Published January 2, 2022
Share
नए सर्वे में यूपी में फिर भगवा राज!, कुछ सीटों का हो सकता है नुकसान, सपा होगी दूसरी बड़ी पार्टी
नए सर्वे में यूपी में फिर भगवा राज!, कुछ सीटों का हो सकता है नुकसान, सपा होगी दूसरी बड़ी पार्टी
SHARE

नई दिल्ली (नभाटा)। यूपी चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले कुछ दिनों में हो सकता है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत की ओर से एक बड़ा सर्वे किया गया है। इस सर्वे की रिपोर्ट से एक बार फिर यूपी में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। टाइम्स नाउ नवभारत का सर्वे यूपी के चार अलग-अलग हिस्सों में किया गया है। सर्वे के अनुसार, बीजेपी को जीत के लिए राज्य में पूरा जोर लगाना होगा।
यूपी की सभी 403 सीटों का सर्वे किया गया है। इस सर्वे में बीजेपी को 239 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं समाजवादी पार्टी को 144 सीटें मिलती दिख रही हैं। बीएसपी को 12 तो वहीं कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही है।

पश्चिमी यूपी में कौन मारेगा बाजी
यूपी की सभी 403 सीटों पर सर्वे किया गया है। किसान आंदोलन को देखते हुए यह कहा जा रहा था कि बीजेपी को पश्चिमी यूपी में सीटों का अधिक नुकसान हो सकता है। हालांकि सर्वे रिपोर्ट से ऐसा लग रहा है कि कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद बीजेपी को कोई बड़ा नुकसान नहीं है। बीजेपी इस क्षेत्र में आने वाली 97 सीटों में से 57 से 60 सीटें जीतती नजर आ रही है। वहीं सपा को 35 से 38 सीटें जीत सकती है।

पूर्वांचल में सपा को बढ़त
पूर्वांचल में इस बार बीजेपी को पिछले चुनाव के मुकाबले नुकसान होता दिख रहा है। पिछले चुनाव में जहां बीजेपी को यहां 74 सीटें मिली थी इस बार बीजेपी 60 सीटों के अंदर रह सकती है। बीजेपी को इस इलाके में 49 से 58 सीटें मिल सकती हैं। सपा को पूर्वांचल में काफी फायदा होता दिख रहा है। सपा यहां से 39 से 45 सीटें जीत सकती है। पिछले चुनाव में सपा को 12 सीटें मिली थी।

रुहेलखंड में किसके हाथ बाजी
सर्वे में इस इलाके में भारतीय जनता पार्टी को 30 से 36 सीटें, सपा को 17 से 18 सीट, बसपा को 1 या 2 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। इस इलाके में बीजेपी को अधिक नुकसान नहीं हो रहा है।

बुंदेलखंड में कमल ही कमल
बुंदेलखंड के हिस्से की बात करें तो यहां कुल 19 सीटों पर हुए सर्वे में बीजेपी को 14 से 15 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा को 3 से 5 और बसपा के खाते में एक सीट जा सकती है। वहीं कांग्रेस का यहां खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है।

सेंट्रल यूपी में बीजेपी आगे
सेंट्रल यूपी की 35 सीटों को लेकर सर्वे किया गया है। यहां बीजेपी को 17 से 21 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा को 12 से 13 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस, बसपा या अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है। इस इलाके में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होगी।

क्या है अवध का हाल
अवध क्षेत्र की कुल 98 सीटों पर सर्वे किया गया है। यहां बीजेपी को 57 से 65 सीटें मिलती दिख रही है। समाजवादी पार्टी को इस क्षेत्र में 31 से 33 सीटें तो वहीं बसपा के खाते में 3 सीट जा सकती है। कांग्रेस को भी इस क्षेत्र में 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin January 2, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा की 'बैकुंठपुर रणनीति' से कांग्रेस के उड़े होश, महत्वाकांक्षी पार्षदों से नुकसान का अंदेशा भाजपा की ‘बैकुंठपुर रणनीति’ से कांग्रेस के उड़े होश, महत्वाकांक्षी पार्षदों से नुकसान का अंदेशा
Next Article कार्टून फ़ेस्टिवल : बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया गया स्थान कार्टून फ़ेस्टिवल : बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया गया स्थान
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?