ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धमाका: भागलपुर में 10 लोगों की मौत से सनसनी, पीएम मोदी ने नीतीश से की बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

धमाका: भागलपुर में 10 लोगों की मौत से सनसनी, पीएम मोदी ने नीतीश से की बात

By @dmin
Published: March 4, 2022
Share
धमाका: भागलपुर में 10 लोगों की मौत से सनसनी, पीएम मोदी ने नीतीश से की बात
धमाका: भागलपुर में 10 लोगों की मौत से सनसनी, पीएम मोदी ने नीतीश से की बात
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार के भागलपुर में शक्तिशाली धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई। धमाका गुरुवार रात हुआ। इसकी वजह से तीन मंजिला जमींदोज हो गया। आसपास के कई अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पड़ोसियों का कहना है कि इस मकान में बम बनाए जाते थे। यह भी कहा गया है कि पीडि़त परिवार पटाखे बनाने का कारोबार करता है।

एएनआई के अनुसार इसमें 10 लोगों की मौत होने और कई के घायल होने की खबर है। धमाका तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। भागलपुर के कलेक्टर सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि धमाके की वजह से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना काजवलीचक इलाके में यतीमखाने के पास हुई।

खबरों में कहा गया है कि हादसे में 12 लोग जख्मी हुए हैं।। जिस मकान में धमाका हुआ, वह कोतवाली से सिर्फ 100 मीटर दूर है। भागलपुर डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा, शुरुआती जांच में बारूद, अवैध पटाखा और देसी बम से धमाके की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम की जांच के बाद तय होगा कि धमाका किस वजह से हुआ।

लगा भूकंप जैसा झटका
जानकारी के अनुसार घटना आतिशबाज के घर गुरुवार रात 11.30 बजे हुई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दो मंजिला मकान के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि घटनास्थल से चार किलोमीटर की परिधि में आने वाले मकान में मौजूद लोगों को भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। धमाके के बाद पूरे इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। इस कारण पुलिस बल तैनात कर स्थिति संभालना पड़ी।

मलबे में दबे लोगों को तुरंत निकालकर अस्पताल भेजा गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने जेसीबी से जमींदोज मकान व आसपास की इमारतों के क्षतिग्रस्त इमारतों का मलबा हटाया।

पीएम ने की नीतीश कुमार से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में बम धमाकों में हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति प्रति संवेदना प्रकट की। पीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। घटना को लेकर पीएम मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से फोन पर बात की और पीडि़तों को हरसंभव मदद करने को कहा।

रवीना टंडन-स्टारर पटना शुक्ला में समानांतर भूमिका निभाएंगी अनुष्का कौशिक
बिग ब्रेकिंग: 7 चरणों में होगा पांच राज्यों का चुनाव, 10 फरवरी को वोटिंग, 10 मार्च को आएंगे नतीजे
ब्रह्माण्ड की शुरुआत में मॉन्स्टर ब्लैक होल की उत्पत्ति पर आईआईटी भिलाई के पीएचडी छात्रों का शोध… पढ़ें पूरी खबर
राजिम कुंभ कल्प का समापन : सीएम साय बोले- राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता एवं पहचान
Gustakhi Maaf: प्यार में कभी-कभी ऐसा हो जाता है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, भिलाई की पांच महिलाओं की मौत फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा : टक्कर ऐसी कि पुल से नीचे गिरे ट्रक व बाइक, चार की मौत
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced छत्तीसगढ़ में कम हो रहे कोरोना के मामले, मिले 110 मरीज, एक की मौत, सबसे ज्यादा रायपुर में

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?