ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना: छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर के हितग्राही भी बने भिलाई के धन्वंतरी मेडिकल के ग्राहक, 7500 लोगों को मिला लाखों के छूट का लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना: छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर के हितग्राही भी बने भिलाई के धन्वंतरी मेडिकल के ग्राहक, 7500 लोगों को मिला लाखों के छूट का लाभ

By @dmin
Published: June 27, 2022
Share
धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना: छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर के हितग्राही भी बने भिलाई के धन्वंतरी मेडिकल के ग्राहक, 7500 लोगों को मिला लाखों के छूट का लाभ
धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना: छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर के हितग्राही भी बने भिलाई के धन्वंतरी मेडिकल के ग्राहक, 7500 लोगों को मिला लाखों के छूट का लाभ
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत महापौर नीरज पाल की पहल से पांच धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खुल चुके हैं जहां पर सस्ती दरों में उच्च गुणवत्ता की दवाइयां लोगों को प्राप्त हो रही है। वही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से भी लोग धन्वंतरी मेडिकल स्टोर भिलाई में आकर दवाइयां खरीद रहे है। कुछ समय पूर्व से छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर बीजापुर से एक व्यक्ति मेडिकल का रेगुलर ग्राहक बना हुआ है, अशोक प्रधान कुमार ने मेडिकल में दवाई लेते हुए बताया कि बीजापुर में धन्वंतरी मेडिकल स्टोर नहीं होने के कारण जब भी भिलाई आने का मौका मिलता है मैं 3 महीने का स्टॉक लेकर अपने निवास बीजापुर जाकर दवाइयों की जरूरतों को पूरा करता हूं।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार जताया कि ऐसी योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है जिसमें छूट के साथ अच्छी गुणवत्ता की दवाइयां प्राप्त हो रही है। ऐसे ही कई हितग्राही है जो बाहर से आकर भी भिलाई से दवाई खरीद कर अपने सेहत का ध्यान रख रहे हैं। स्वास्थ्य की दिशा में यह एक ऐसी अभिनव पहल है कि कमजोर वर्ग आय तक दवाई की पहुंच हो और सभी स्वस्थ रह सके, इस योजना से अब तक 7500 लोगों को तकरीबन 10 लाख की छूट का लाभ मिल चुका है, वही दवाइयों के स्टॉक में भी वृद्धि की गई है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे मेडिकल स्टोर कि सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं, वही इसकी मांग एवं जरूरतों के मुताबिक मेडिकल स्टोर्स खोले जा रहे है तथा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सेक्टर 9 में भी मेडिकल स्टोर खोला जाएगा, इसकी तैयारी निगम जोर शोर से कर रहा है शीघ्र ही अस्पताल में आने वाले तथा अन्य नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक मेडिसिन का लाभ यहां से मिलेगा।

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण फ्री में इलाज और मुफ्त दवाई भिलाई निगम के विभिन्न वार्डो में मोबाइल मेडिकल यूनिट के शिविर लगाकर किया जा रहा है। जिसका निरीक्षण आयुक्त प्रकाश सर्वे कर रहे है आज उन्होंने टाटा लाइन सियान सदन कोहका के स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली, इस दौरान किस प्रकार के मरीज ज्यादा आ रहे है, इसकी जानकारी भी आयुक्त ने ली।

खाद्य तेलों की कीमतों मिलेगी राहत: त्योहारों से पहले 15 रुपये तक घटेंगे दाम… आपूर्ति के लिए सितंबर में हुआ रिकॉर्ड आयात
भूमिपूजन करने पहुंचे प्रदेश महामंत्री, जहां कई वर्षो से नहीं हुआ वहां अब हो रहा विकास – महापौर शशि सिन्हा
Corona in India: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 13 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 48916 नए मामले
Breaking News : दुर्ग में बढ़ गया 20 फीसदी क्राइम रेट, एसपी पल्लव का निर्देश कम करें आंकड़े
पीएम आवास योजना-ग्रामीण को समयबद्ध गति देने जिले में हर माह 7 तारीख को होगा ‘आवास दिवस’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses अग्निपथ के खिलाफ सत्याग्रह: युवाओं के हक में काले कृषि कानूनों की तरह अग्निपथ भी वापस लेना होगा: अरूण वोरा
Next Article महापौर ने किया औचक निरीक्षण, नदारद कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी, नहीं सुधरे तो मौका नहीं महापौर ने किया औचक निरीक्षण, नदारद कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी, नहीं सुधरे तो मौका नहीं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?