ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो रीडरों पर गिरी निलंबन की गाज, तीन नायब तहसीलदारों को शोकाज नोटिस जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दो रीडरों पर गिरी निलंबन की गाज, तीन नायब तहसीलदारों को शोकाज नोटिस जारी

By Om Prakash Verma
Published: February 15, 2023
Share
दो रीडरों पर गिरी निलंबन की गाज, तीन नायब तहसीलदारों को शोकाज नोटिस जारी
दो रीडरों पर गिरी निलंबन की गाज, तीन नायब तहसीलदारों को शोकाज नोटिस जारी
SHARE

दुर्ग तहसील का औचक निरीक्षण किया कलेक्टर ने, समयसीमा से अधिक समय से लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के एक रीडर को भी शो काज नोटिस
दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा आज औचक निरीक्षण पर दुर्ग तहसील पहुँचे। यहां पर उन्होंने फाइलें निकालकर सभी लंबित प्रकरण देखें। कुछ प्रकरणों को काफी समय से आनलाइन रजिस्टर नहीं किया गया था। इस लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने रीडर तनसुख देशमुख और सुरेखा तिवारी को निलंबित कर दिया।

तहसील न्यायालयों में कुछ केस काफी समय पहले के थे और बार-बार इसकी तिथि टल रही थी जिसके कारण से प्रकरणों के निराकरण में विलंब हो रहा था। इस स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने नायब तहसीलदार ढाल सिंह बिसेन, प्रीतम सिंह चैहान और सत्येंद्र शुक्ला को शोकाज नोटिस जारी किया। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में रीडर मोहम्मद कादिर को भी शो काज नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर ने अनुविभागीय परिसर में स्थित सभी तहसील न्यायालयों की फाइलें देखीं। वे तहसील परिसर में आये आवेदकों से भी मिले और उनके आने का कारण पूछा। कुछ आवेदक राजस्व प्रकरणों को लेकर आये थे और कुछ पेशी में। कुछ आवेदक चिटफंड कंपनियों से संबंधित जानकारी के लिए आये थे।

कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई लगातार जारी है और निवेशकों की राशि लौटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। कलेक्टर ने तहसील कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि किसी भी प्रकरण में पटवारी और आरआई के प्रतिवेदन में विलंब नहीं होना चाहिए। यदि विलंब हो रहा है तो इसका स्पष्ट कारण होना चाहिए। सीमांकन के लिए तय की गई तिथि में टीम पहुंचना चाहिए और आवेदकों को इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि इस बात की लगातार मानिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के समयसीमा पर पूरा होने की जिम्मेदारी तहसीलदारों की है और वे इसे सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रकरण के आते ही नियमानुसार इसके आनलाइन रजिस्ट्रेशन से संबंधित कार्रवाई शुरू हो जाए। समयसीमा से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में लगातार सुनवाई कर फैसला शीघ्र किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि तहसीलों का औचक निरीक्षण इसी तरह से जारी रहेगा और कार्य में लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर मीणा नियमित रूप से तहसील कार्यालयों और अनुविभागीय अधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं और यहां आवेदनों के डिस्पोजल की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान दुर्ग एसडीएम लक्ष्मण तिवारी भी मौजूद रहे।

नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए बन रहे तीन हजार पीएम आवास
छत्तीसगढ़ में पहुंची गुटखे की अवैध खेप, जशपुर पुलिस ने जब्त किया दो ट्रक माल
गोधन न्याय योजना में 144 करोड़ की गोबर खरीदी पर महिला समूह और किसानों ने मुख्यमंत्री को “गाय-बछड़ा” आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया
सौ करोड़ में बनेगा भगवान आदिनाथ का मंदिर, पांच एकड़ जमीन देगी सरकार
निलंबित आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह हिरासत में, आज रायपुर की अदालत में पेशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश की सुरक्षा को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, आईटीबीपी की सात नई बटालियन को मंजूरी देश की सुरक्षा को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, आईटीबीपी की सात नई बटालियन को मंजूरी
Next Article Big News: सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, 1000 करोड़ में सुधरेगी शहरों की दशा, रायपुर और भिलाई में सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर सुविधा सहित खुलेंगे बीपीओ Big News: सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, 1000 करोड़ में सुधरेगी शहरों की दशा, रायपुर और भिलाई में सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर सुविधा सहित खुलेंगे बीपीओ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?